आपको बता दें कि कल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए अग्निकांड में 15 लोगों की जान चली गई।
Lucknow Fire Incident मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्रवाई करते हुए चार अफसरों को तुरंत ही निलंबित कर दिया है। Lucknow Fire Incident मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किए गए फायर स्टेशन सेकंड अफसर कमलेंद्र सिंह ने एक वीडियो जारी किया है।Lucknow Fire Incident में हुई लापरवाही का जिम्मा सीधे चीफ फायर अफसर पर सौपते हुए उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने बताया है की इस पूरी लापरवाही और हादसे के लिए जिम्मेदार चीफ फायर अफसर है।
क्या लिखा है पत्र में ?

कमलेन्द्र कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को Lucknow Fire Incident मामले पर पत्र लिखते हुए कहा कि ” दिनांक 22.06.2026 को लखनऊ अलीगंज क्षेत्र में कोचिंग सेन्टर में लगी आग, आग में 15 मासूम छात्रो की मृत्यु हुई। इस घटना ने पूरे प्रदेश को गहरे शोक और आक्रोश मे डाल दिया, इस सन्दर्भ में मेरे जैसे छोटे स्तर के अधिकारी FSSO कमलेन्द्र कुमार सिंह पर कार्यवाही की गई है किन्तु यह कार्यवाही अन्यायपूर्ण है क्योकि FSSO का कार्यक्षेत्र सीमित है।
मेरा काम केवल स्थानीय निरीक्षण और रिपोर्टिंग तक सीमित है। मेरे पास भवनो की फायर क्लीयरेन्स देने या बड़े पैमाने पर सुरक्षा मानको को लागू करने का अधिकार नही है, मुख्य जिम्मेदारी CFO लखनऊ की है। CFO ही पूरे शहर की फायर सेफ्टी व्यवस्था और भवनो को फायर क्लीयरेन्स देने के लिए जिम्मेदार होते है। जिस इमारत को आवासीय उपयोग के लिए पास किया गया था उसे वर्षो से अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग मे लिया जा रहा था यह तथ्य CFO के संज्ञान में होना चाहिये था । आग लगने के बाद दमकल प्रक्रिया में देरी और समन्वय की कमी CFO की सीधी लापरवाही को दर्शाता है।
अतः निवेदन है कि छोटे अधिकारियो जैस मेरे विरूद्ध की गई कार्यवाही पर पुनर्विचार किया जाए, घटना की सम्पूर्ण जिम्मेदारी लखनऊ CFO पर तय की जाए, CFO के विरूद्ध कठोर विभागीय एवं कानूनी कार्यवाही की जाए, पीड़ित परिवारो को शीघ्र न्याय एवं उचित मुआवजा सुनिश्चित किया जाए। ”
लखनऊ अग्निकांड में कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन सवाल यह है कि क्या जांच सिर्फ निचले स्तर तक सीमित रहनी चाहिए?
जब सुरक्षा व्यवस्था, निरीक्षण और प्रशासनिक जिम्मेदारियां कई स्तरों पर तय होती हैं, तो जवाबदेही भी उसी अनुपात में तय होनी चाहिए।
FSSO कमलेंद्र कुमार जिन्हें अग्निकांड… pic.twitter.com/f5JtpmIfIe
— MANISH YADAV लालू (@ManishPDA) June 23, 2026
यह चिट्ठी और उनका जारी किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से अब वायरल भी हो रहे है।
अब देखना ये है कि Lucknow Fire Incident में आगे क्या कारवाही होती है क्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री इस चिट्ठी को संज्ञान में लेंगे।
यह खबर पढ़ें – Bharat Tiwari Encounter में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ दर्ज हुई FIR