कुछ लोग योगा के बाद कुछ गलतियां करते है जो हमारे लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है इसलिए यह आर्टिकल आपके लिए है ।आपको बता दें योग का हमारे शरीर एवं मन पर बहुत गहरा और सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। लेकिन अक्सर लोग योग करने के तुरंत बाद कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे योग का पूरा लाभ मिलने के बजाय शरीर को नुकसान भी पहुंच सकता है।
आइये जानते है क्या है ऐसी गलतियां जो हमें नहीं करनी चाहिए।
योगा के तुरंत ठंडे पानी से नहाने की गलती न करें
जी हाँ अक्सर हमने देखा है की वर्कआउट हो या फिर योगा हो उसके तुरंत बाद लोग ठंडे पानी से नहाते है आपको जानकर हैरानी होगी की यह करना गलत है।क्यूंकि योगा करने के दौरान शरीर का तापमान अर्थात Body टेम्परेचर बढ़ जाता है और ब्लड सर्कुलेशन तेज़ होता है।इसलिए अगर आप तुरंत ठंडे पानी से नहा लेते हैं, तो शरीर का तापमान अचानक गिर जाता है, जिससे सर्दी-खांसी, जोड़ों में दर्द या मांसपेशियों में अकड़न जैसी समस्या आपको हो सकती है।
क्या करें:योग के कम से कम आधे घंटे बाद ही सामान्य या फिर गुनगुने पानी से नहाएं, जिससे शरीर का तापमान सामान्य हो सके।

योगा के बाद न करें भारी भोजन
अक्सर हमने अपने आस पास देखा होगा की योगा के तुरंत बाद लोग अपने दोस्तों के साथ किसी छोले भठूरे के दुकान पर या फिर किसी अच्छे से तले हुए भोजन के दुकान पर अक्सर मिलते होंगे लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की योग के तुरंत बाद भारी भोजन यानी heavy food हमारे पाचनतंत्र पर दबाव डालता है जिससे अपच, गैस या पेट दर्द हो सकता है।
क्या करें: योग के तुरंत बाद भूख लगने पर कोई हल्का फल, भीगे हुए बादाम, नारियल पानी या जूस लें। भारी भोजन कम से कम 30 से 45 मिनट बाद ही करें।

योग के बाद न करें कठिन शारीरिक मेहनत या फिर जिम
योग में काफी स्थिरता होती है इसलिए योग के बाद शरीर एक शांत और रिलैक्सिंग मोड (Rest and Digest) में चला जाता है। अगर आप इसके तुरंत बाद हैवी वेट लिफ्टिंग या इंटेंस कार्डियो जैसी चीज़ें करते हैं, तो मांसपेशियों में खिंचाव या इंजरी (Injury) जैसे खतरे बढ़ जाते है।
क्या करें: यदि आपको जिम और योग दोनों करना है, तो पहले जिम वर्कआउट करें और उसके बाद योग या स्ट्रेचिंग करें।

अंत में शवासन करना न भूले
कई लोग समय की कमी के कारण योगा आसन खत्म करते ही तुरंत उठकर अपने काम में लग जाते हैं। शवासन को छोड़ना योग के फायदों को आधा कर देता है। इसके बिना शरीर का बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट सामान्य नहीं हो पाते।
क्या करें: योग के आखिर में 5 से 10 मिनट शवासन में ज़रूर बिताएं ताकि शरीर ऊर्जा को पूरी तरह सोख सके।
यह भी पढ़े – योग दिवस के अवसर पर करें 5 सबसे आसन योग ? जाने क्या है इनके फायदे