उत्तर प्रदेश की रजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के दफ़्तर के बाहर एक पोस्टर आज देखने को मिला जिसमे राम मंदिर दान पेटी में हुए कथित चोरी को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा गया है। पोस्टर में लिखा है- 27 में आ रहे हैं अखिलेश।
अयोध्या में राम मंदिर दान पेटी में कथित चोरी के मामले में उत्तर प्रदेश में राजनीति अब तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को लेकर बीजेपी पर हमलावर है। इस मुद्दे को सपा 2027 के चुनाव में बड़ा मुद्दा बना सकती है।

इस बीच उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के दफ़्तर के बाहर से एक पोस्टर सामने आया है। जिसमें राम मंदिर दान पेटी में कथित चोरी को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा गया है। पोस्टर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भगवान राम की पूजा करते हुए दिखाया गया है। साथ ही पोस्टर में लिखा है- 27 में आ रहे हैं अखिलेश।
पोस्टर में समजवादी पार्टी के तरफ से व्यंग भी कसा गया है जहाँ लिखा है मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम हुए नाराज़ अब न आएंगे योगी महाराज जैसे लाइन लिखा था आपके जानकारी के लिए बता दें की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ यह व्यंग है ।
साथ ही पोस्टर के निचले भाग में लिखा है ” महापापियों का खुला भेद भाजपाइयों पे सच्चे सनातनियों को है खेद ।”
अगर मामले को पुरे तरीके से समझे तो समजवादी पार्टी और कांग्रेस आने वाले विधानसभा चुनाव जो की वर्ष 2027 में होने है । अब देखना ये है की विपक्ष राम मंदिर के इस कथित मामले को लेकर चुनाव में किस प्रकार उतरेगी और क्या यह जनता के वोट पर असर डालेगा या नहीं।
वही दूसरे तरफ योगी आदित्यनाथ ने भी आज विपक्ष पर कथित राम मंदिर चोरी मामले में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है ।
पूरी खबर पढ़ें – राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर योगी का पहला बयान