1. Home
  2. Latest News
  3. Jodhpur में कल एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे PM मोदी
Latest News

Jodhpur में कल एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे PM मोदी

Jodhpur में कल एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे PM मोदी

Jodhpur में एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 480 करोड़ रुपये की लागत से बने इस नए एयरपोर्ट की क्षमता हर साल 20 लाख यात्रियों को संभालने की है।

Jodhpur एयरपोर्ट के इस नए टर्मिनल में क्या है खास ?

Jodhpur एयरपोर्ट के इस नए टर्मिनल के डिजाइन में राजपूताना विरासत की झलक देखने को मिलती है
एयरपोर्ट के मुख्य द्वार पर राजस्थान के ऐतिहासिक किलों की तर्ज पर एक भव्य नक्काशीदार गुंबद बनाया गया है, जिसके शीर्ष भाग पर कमल के बेस पर ‘कलश’ स्थापित किया गया है।
इसमें पारम्परिक नक्काशी की भी झलक देखने को मिलेगा इसके बाहरी हिस्से में नक्काशीदार ग्लास फाइबर रीइन्फोर्स्ड कंक्रीट, बहु-कोणीय मेहराब और राजपूताना महलों जैसे सजावटी स्तंभों का उपयोग किया गया है।
टर्मिनल के अंदर स्थानीय कलाकारों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियां लगाई गई हैं, जिनमें मरुधरा के पारंपरिक मोर के रूपांकन और शाही दरबार के दृश्यों को समकालीन अंदाज में उकेरा गया है।

 एयरपोर्ट का नया टर्मिनल है हाई-टेक सुविधा से लैश

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Jodhpur एयरपोर्ट का नया टर्मिनल में 6 आधुनिक एयरोब्रिज लगाए गए हैं, जिससे यात्री को सीधे विमान तक पहुँचने में आसानी होगी। पीक-ऑवर में यह टर्मिनल एक साथ 1,000 यात्रियों को संभालने की क्षमता रखता है। यात्रियों की सुविधा के लिए आगमन और प्रस्थान को पूरी तरह अलग किया गया है। इसके अलावा आइलैंड चेक-इन काउंटर्स, लीनियर सिक्योरिटी ज़ोन और बेहतर बैगेज सर्कुलेशन की व्यवस्था की गई है।

Jodhpur

नए टर्मिनल के तस्वीरें PM मोदी ने साझा करते हुए क्या कहा ?

प्रधानमंत्री ने Jodhpur एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का पिक्चर साझा करते हुए लिखा ” कल, 4 जुलाई, Jodhpur के लोगों के लिए एक बहुत खास दिन है। जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया जाएगा। भारत में पर्यटन के लिहाज़ से जोधपुर का बहुत अहम स्थान है। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर से और ज़्यादा पर्यटक जोधपुर आएंगे। इससे व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।
Jodhpur से मॉडिफाइड UDAN स्कीम शुरू की जाएगी। इससे यह पक्का होगा कि ज़्यादा लोग हवाई यात्रा कर सकें और पूरे भारत में कनेक्टिविटी बेहतर हो। मौजूदा उन हवाई पट्टियों (स्ट्रिप्स) को विकसित करने पर ध्यान दिया जाएगा जहाँ अभी सेवाएँ नहीं हैं, और ऑपरेशन और मेंटेनेंस (O&M) सपोर्ट के लिए ज़्यादा संसाधन दिए जाएँगे।”

यह खबर भी पढ़ें – भारतीय विदेश मंत्रालय MEA का सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान को दो टूक

Bikash Kumar Jha
Bikash Kumar Jha
Reporter

No Filter Journal Daily में Subscribe करें

एक ईमेल। छह ज़रूरी खबरें। बिना किसी शोर के — हर सुबह।