भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का पश्चिम बंगाल दौरा कल से शुरू होने वाला है जहाँ पश्चिम बंगाल दिवस के कार्यक्रम में मोदी जी भाग लेंगे।
पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के लोगों को पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर कई विकास परियोजनाओं का तोहफा देंगे जिसमें रेलवे, कृषि, ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन और पशुपालन क्षेत्रों में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, समर्पण और आधारशिला रखेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी कल दोपहर करीब 3:45 बजे वे हुगली जिले के तारकेश्वर में पश्चिम बंगाल दिवस समारोह में शामिल होंगे।
तारकेश्वर की भूमि से जारी होगा किसान सम्मान निधि का किश्त
प्रधानमंत्री मोदी इसी अवसर पर देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक अकाउंट में सीधे 18,880 करोड़ रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर भी करेंगे । आपको बता दें सिर्फ अकेले पश्चिम बंगाल में 45 लाख से अधिक लाभार्थियों को 900 करोड़ रुपए से अधिक क्रेडिट किए जाएंगे । इससे पश्चिम बंगाल राज्य में इस योजना के तहत कुल 15,000 करोड़ रुपए से अधिक का वितरण होगा ।आपके जानकारी के लिए बता दें की इससे पहले बंगाल में तृणमूल की सरकार थी जिनपर यह आरोप था की वह बंगाल में केंद्र की योजना लागु नहीं होने देती है । 2019 में योजना लॉन्च होने के बाद से देशभर में कुल वितरण 4.46 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया है।

और क्या है प्रधानमंत्री के दौरा में खास ?
प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल में कई और महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ करेंगे
इन योजनाओं में एग्री स्टैक, प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय मिशन और प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना शामिल हैं ।प्रधानमंत्री कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह पर स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित तीन नौसैनिक जहाजों-आईएनएस दूनागिरी, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय का शुभारंभ करेंगे । इन जहाजों का निर्माण भारतीय उद्योग की व्यापक भागीदारी से किया गया है, जिसमें 200 से अधिक लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) शामिल हैं ।

योग दिवस समारोह का नेतृत्व बंगाल से करेंगे मोदी
प्रधानमंत्री 21 जून को कोलकाता में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व भी करेंगे जहाँ प्रधानमंत्री मोदी कोलकाता के रेड रोड से मौजूदा लोगों को योग दिवस के कार्यक्रम में संबोधित करेंगे और हजारों योग करने वालों के साथ ‘कॉमन योग प्रोटोकॉल’ सत्र में भी हिस्सा लेंगे।
