1. Home
  2. World
  3. 28 जून से फिर शुरू होंगे बांग्लादेशी नागरिक के लिए Tourist Visa
World

28 जून से फिर शुरू होंगे बांग्लादेशी नागरिक के लिए Tourist Visa

28 जून से फिर शुरू होंगे बांग्लादेशी नागरिक के लिए Tourist Visa

भारत ने बांग्लादेशी नागरिकों के लिए वापस 28 जून 2026 से Tourist Visa सेवा दोबारा शुरू करने की घोषणा कर दी है । भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बताया की बांग्लादेशी नागरिकों के लिए Tourist Visa की सेवा वापस से बहाल करेंगे।

बांग्लादेश के पांच शहरों से मिलेगी Visa सुविधा

आपको बता दें शुरुआत में इन सेवाओं को सिर्फ पांच बड़े शहरों से ही शुरू किया गया है जिसमें ढाका, राजशाही, चिटगांव, सिलहट और खुलना में स्थित केंद्रों से ही टूरिस्ट वीजा की सुविधा दी जाएगी।भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बताया की आगे चलकर इसको और विस्तृत किया जायेगा।

दो साल पहले क्यों रोकी गयी थी Tourist Visa सेवा ?

सुरक्षा और प्रशासनिक दृष्टिकोण से वीजा सेवा का दायरा सीमित करना पड़ा था।लेकिन अब पर्यटक वीजा सेवाओं की बहाली को दोनों देशों के बीच लोगों के आपसी संपर्क और रिश्ते को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

टूरिस्ट के साथ साथ Medical Visa भी होंगे जारी

आपको बता दें बांग्लादेश से भारत इलाज के लिए आने वालों के तादाद भी कम नहीं है इसको देखते हुए भारत ने मानवीय आधार पर Medical Visa की भी मंजूरी दी है।

भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने किया राष्ट्रपति से मुलाकात

Tourist Visa

नवनियुक्त भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने गुरुवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन को राष्ट्रपति भवन बंगभवन में अपना परिचय-पत्र (क्रेडेंशियल्स) सौंपा। साथ ही इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर सम्मान भी दिया गया। बांग्लादेश के राष्ट्रपति शाहाबुद्दीन ने उनका स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके कार्यकाल में भारत-बांग्लादेश संबंध और भी मजबूत होंगे।

उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने Visa केंद्र का किया निरीक्षण

राष्ट्रपति से मिलने के बाद नवनियुक्त भारतीय उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने ढाका के जमुना फ्यूचर पार्क स्थित इंडियन वीजा एप्लिकेशन सेंटर का दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।निरीक्षण करने के बाद उन्होंने Tourist Visa की घोसणा की।

यह खबर भी पढ़ें – 1 से 3 जुलाई तक Japan PM Sanae Takaichi का भारत दौरा

Bikash Kumar Jha
Bikash Kumar Jha
Reporter

No Filter Journal Daily में Subscribe करें

एक ईमेल। छह ज़रूरी खबरें। बिना किसी शोर के — हर सुबह।