1. Home
  2. Latest News
  3. 20% टैरिफ प्लान से Donald trump ने क्यों लिया यू-टर्न , जाने इसकी वजह
Latest News

20% टैरिफ प्लान से Donald trump ने क्यों लिया यू-टर्न , जाने इसकी वजह

20% टैरिफ प्लान से Donald trump ने क्यों लिया यू-टर्न , जाने इसकी वजह

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald trump होर्मुज में जहाजों से 20 फीसदी शुल्क वसूलने के अपने फैसले से पीछे हट गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले से फिलहाल जहाजों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की आशंका लगभग टल गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald trump ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुजरने वाले मालवाहक जहाजों पर 20% शुल्क लगाने का अपना प्रस्ताव वापस ले लिया है। अब इसकी जगह वे खाड़ी देशों के साथ व्यापार और निवेश समझौतों को बढ़ावा देंगे।

सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए ट्रंप ने बताया कि पश्चिम एशिया के नेताओं के साथ उनकी ‘बेहद सकारात्मक और उपयोगी बातचीत’ हुई है, जिसके बाद उन्होंने 20% ‘संयुक्त राज्य अमेरिका प्रतिपूर्ति शुल्क’ लगाने का फैसला टाल दिया है। ट्रंप ने कहा, ‘अब 20% शुल्क लगाने के बजाय, खाड़ी के देश अमेरिका के साथ बड़े व्यापारिक और निवेश समझौते करेंगे।’

Donald trump ने इस पुरे मामले को लेकर क्या कहा ?

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया ट्रुथ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ” अमेरिकी सेना की ज़बरदस्त ताक़त की वजह से तेल का बहाव पहले से कहीं ज़्यादा हो रहा है। वॉर सेक्रेटरी पीट हेगसेथ, जॉइंट चीफ़्स ऑफ़ स्टाफ़ के चेयरमैन डैन केन और यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड के कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर को खास सलाम। उनकी और दुनिया की सबसे ताक़तवर सेना के सभी सदस्यों की वजह से, होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) ईरान को छोड़कर सभी जहाज़ों के लिए खुला है — और ऐसा इसलिए है क्योंकि ईरान का नेतृत्व झूठा, हिंसक और बुरी नीयत वाला है, जो उन्हें पूरी तरह बर्बादी के रास्ते पर ले जा रहा है।

Donald trump
Donald trump Truth Post

इसलिए हम पूरी तरह से नाकेबंदी (blockade) करेंगे, लेकिन सिर्फ़ उन जहाज़ों पर जो ईरानी बंदरगाहों से आ-जा रहे हैं या ईरानी कार्गो से जुड़ा कोई सामान ले जा रहे हैं। मध्य पूर्व के नेताओं के साथ बहुत फ़ायदेमंद बातचीत के आधार पर, मैंने फ़ैसला किया है कि 20% अमेरिकी रीइम्बर्समेंट फ़ीस (reimbursement fee) की जगह ट्रेड और इन्वेस्टमेंट डील की जाएंगी, जो अलग-अलग खाड़ी देश (Gulf States) अमेरिका के साथ करेंगे।

ये इन्वेस्टमेंट बहुत बड़े होंगे, लेकिन साथ ही उनके और उनके भविष्य के लिए बहुत अच्छे भी होंगे। जैसा कि सभी जानते हैं, इतिहास में किसी भी देश के मुक़ाबले अमेरिका में हमारा डॉलर इन्वेस्टमेंट सबसे ज़्यादा है, लेकिन ये नए इन्वेस्टमेंट उस संख्या को और भी बढ़ा देंगे, और हम देखेंगे कि ऐतिहासिक स्तर पर फ़ैक्टरियाँ, प्लांट और उपकरण अमेरिका में आएँगे, जिससे लाखों और अच्छी सैलरी वाली अमेरिकी नौकरियाँ पैदा होंगी! अमेरिका फिर से जीत रहा है, ऐसी जीत जो पहले कभी नहीं देखी गई। ईरान द्वारा लाखों लोगों, जिनमें 52,000 प्रदर्शनकारी भी शामिल थे, को मारने के दिन अब खत्म हो गए हैं और सबसे ज़रूरी बात यह है कि ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होगा! ”

Donald trump के टैरिफ प्लान पर अराघची का तंज

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ट्रंप की 20 प्रतिशत टैरिफ प्लान योजना पर तंज कसते हुए कहा कि 20 फीसदी तो बहुत ज्यादा है। उन्होंने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य का संरक्षक बताते हुए कहा कि तेहरान कम और उचित फीस लेगा।उन्होंने अपने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ” अमेरिकी राष्ट्रपति Donald trump बिल्कुल सही कह रहे हैं। जो कोई भी होर्मुज़ जलडमरूमध्य (

) से कमर्शियल जहाजों के सुरक्षित और सुरक्षित गुज़रने की सुविधा देता है, उसे इस सेवा के लिए मुआवज़ा मिलना चाहिए। ईरान हमेशा से इस जलडमरूमध्य का संरक्षक रहा है और हमेशा रहेगा। 20% निश्चित रूप से बहुत ज़्यादा है। हम निष्पक्ष रहेंगे।

यह खबर भी पढ़ें – भारतीय मूल के Anil Menon की अंतरिक्ष के लिए ऐतिहासिक उड़ान, रूस के सोयुज विमान से हुए रवाना

Bikash Kumar Jha
Bikash Kumar Jha
Reporter

No Filter Journal Daily में Subscribe करें

एक ईमेल। छह ज़रूरी खबरें। बिना किसी शोर के — हर सुबह।