Zimbabwe के खिलाफ T20 सीरीज को लेकर भारतीय टीम का ऐलान BCCI ने कर दिया है आपको बता दें यह सीरीज जिम्बाब्वे के राजधानी में खेली जाएगी ।
संजू सेमसन को पिछले तीन मैच में प्रदर्शन काफी ख़राब देखने को मिला जिसके बाद उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जाने वाले तीन मैच के T20 सीरीज से बाहर रखा गया है। हालांकि बोर्ड ने अब तक संजू के बाहर होने का कोई कारण नहीं बताया है। 23 जून से शुरू होने वाले इस सीरीज में कुछ अनकैप्ड प्लेयर को भी खेलने का मौका मिला है।
Zimbabwe के खिलाफ T20 सीरीज के स्क्वॉड
BCCI द्वारा जारी किये गए नाम कुछ इस प्रकार है। श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।
🚨 News 🚨#TeamIndia squad announced for the 3️⃣-match T20I series against Zimbabwe.
More Details ▶️ https://t.co/sC19D5eW8y#ZIMvIND pic.twitter.com/ctbM5gFMtY
— BCCI (@BCCI) July 6, 2026
Zimbabwe के खिलाफ कौन है अनकैप्ड प्लेयर ?
Zimbabwe के खिलाफ T20 सीरीज के स्क्वॉड में अनकैप्ड तेज गेंदबाज यश ठाकुर, अशोक शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को शामिल किया गया।आपको बता दें यश और प्रभसिमरन पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं। अशोक शर्मा गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं।
भारत बनाम जिम्बाब्वे T20 सीरीज का शेड्यूल
पहला मैच- 23 जुलाई (गुरुवार), हरारे
दूसरा मैच- 25 जुलाई (शनिवार), हरारे
तीसरा मैच- 26 जुलाई (रविवार), हरारे
यह खबर पढ़ें – Microsoft में अगर आप काम करते है तो खबर आपके लिए है