No Filter Journal

Unfiltered News Honest Journalism

बंगाल के संकल्प पत्र में भाजपा ने किया UCC लागू करने की बात

बंगाल
बंगाल

आज अमित शाह चुनावी संकल्प पत्र कोलकाता में जारी किया है जिसमे उन्होंने साफ़ कर दिया है की बंगाल में भाजपा सरकार बनते ही यूनिफार्म सिविल कोड अर्थात् UCC लागू किया जाएगा ।

आख़िर क्या है UCC एक्ट ?


UCC का पूरा नाम यूनिफार्म सिविल कोड अर्थात् समान नागरिक संघिता है । वर्तमान में भारत में अलग अलग धर्मों के लोग शादी, तलाक, गोद लेने और संपत्ति के उत्तराधिकार जैसे मामलों के लिए अपने-अपने ‘पर्सनल लॉ’ (निजी कानूनों) को मानते हैं। लेकिन अगर किसी भी राज्य में UCC कानून लागू होता है तो सभी नागरिकों के लिए चाहे वो किसी भी धर्म या फिर जाति से आते हो उनके लिए भी एक जैसा कानून होगा ।


इसके मुख्यबिंदु कुछ इस प्रकार से है जैसे की शादी की उम्र , बहुविवाह पर रोक , तलाक के नियम सभी एक जैसे होंगे ।
आपको बता दें भारतीय संविधान के अनुच्छेद 44 में यूसीसी का जिक्र आता है और यह राज्य के नीति निर्देशक तत्वों के अंतर्गत आता है जो सरकार को सलाह देता है कि वह पूरे देश में समान नागरिक संघिता लागू करने का प्रयास करे ।

अमित शाह ने कहा कि बंगाल में हमारी सरकार अर्थात् भाजपा सरकार आते ही हम 6 महीने के अंदर पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करेंगे साथ ही महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा के लिए 3000 रुपए प्रतिमाह देने का भी जिक्र किया है ।

बंगाल में बेरोजगार युवाओं को मिलेगा बेरोगारी भत्ता

अमित शाह ने भाजपा के संकल्प पत्र से यह भी उल्लेख किया की राज्य के युवा को बेरोजगारी भत्ता हर महीने 3000 रुपए मिलेंगे ।

लागू होगा 7 वा वेतन आयोग


कर्मचारी लाभ के अंतर्गत राज्य में 7 वा वेतन आयोग लागू करने का भी वादा भाजपा ने किया है जिसके तहत लोगों की आमदनी में इजाफ़ा होगा

गो तस्करी पर लगेगी रोक

राज्य के सीमाओं को बंद किया जाएगा और गो तस्करी को रोकने की हर संभव प्रयास किया जाएगा । आपको बता दे अमित शाह ने कई बार इसका जिक्र किया की प्रांतीय सरकार फेंसिंग नहीं करने दे रही है ।

तृणमूल के करप्शन का होगा हिसाब

अपने सपथ पत्र में भाजपा ने इस बात का भी जिक्र किया की तृणमूल के 15 साल में किए हुए घोटाले और लॉ एंड ऑर्डर में आई गड़बड़ी का हिसाब करेगी भाजपा

घुसपैठ की समस्या बंगाल से होगा ख़त्म

बंगाल में घुसपैठ का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा की बंगाल की जनता के मन में भय है कि अगर घुसपैठ इसी प्रकार चलती रही, तो बंगाल का अस्तित्व नहीं बचेगा।
मैं जनता को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि एक बार बंगाल में भाजपा की सरकार बनाइए, हम चुन-चुन कर एक-एक घुसपैठिए को बंगाल से बाहर निकालने का काम करेंगे।
हम बंगाल और देश को सुरक्षित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *