Uttar Pradesh: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कल 04 जुलाई, शनिवार से दो दिवसीय सांगठनिक प्रवास पर उत्तर प्रदेश में मौजूद रहेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन वरिष्ठ पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ विभिन्न संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लेंगे। साथ ही भाजपा जनप्रतिनिधियों, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों के साथ संवाद भी करेंगे । बीजेपी संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन को भी नितिन नवीन संबोधित करेंगे।
नितिन नवीन के उत्तर प्रदेश दौरे को लेकर भाजपा द्वारा जारी की गयी प्रेस रिलीज़
माननीय राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी का उत्तर प्रदेश की पावन धरा पर समस्त देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।#NitinNabin#UPWITHPANKAJCHAUDHARY@NitinNabin @BJP4India @BJP4UP pic.twitter.com/Bw1VXgJWfA
— Pankaj Chaudhary (@mppchaudhary) July 3, 2026
Uttar Pradesh में नयी टीम बनने के बाद यह पहला दौरा
Uttar Pradesh भाजपा की नई टीम गठित होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह Uttar Pradesh का पहला दौरा होने वाला है।Uttar Pradesh में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की रणनीति को धार देने और नयी टीम की हौसला बुलंद करने के लिए यह दौरा नितिन नबीन का काफी अहम् माना जा रहा है ।
कल लखनऊ पहुँचने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत दोनों उप-मुख्यमंत्री , भाजपा सांसदों, विधायकों एवं विधान परिषद के सदस्यों के साथ बैठक भी करेंगे। जिसमे आने वाले चुनावी रणनीति पर चर्चा भी हो सकती है ।

यह खबर भी पढ़ें – उत्तराखंड में कल से शुरू होगा सेवा पखवाड़ा