1. Home
  2. Latest News
  3. Uttrakhand में कल से शुरू होगा सेवा पखवाड़ा
Latest News

Uttrakhand में कल से शुरू होगा सेवा पखवाड़ा

Uttrakhand में कल से शुरू होगा सेवा पखवाड़ा

Uttrakhand सरकार द्वारा कल यानि 4 जुलाई से 18 जुलाई तक पूरे Uttrakhand राज्य में 15 दिवसीय सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर बहुद्देशीय शिविर लगेंगे, जहां समस्याओं का समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ उत्तराखंड के लोगों को मिलेगा।
Uttrakhand सरकार के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सभी विभागाध्यक्षों और जिलाधिकारियों को अभियान को समयबद्ध, प्रभावी और व्यापक जनभागीदारी के साथ संचालित करने के कड़ी निर्देश दिए हैं।

Uttrakhand में क्यों हो रहा है इस कार्यक्रम का आयोजन ?

Uttrakhand में भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर प्रदेश सरकार सेवा, सुशासन एवं समर्पण की भावना से सेवा पखवाड़े का आयोजन कर रही है। इस दौरान विभिन्न विभाग अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे। साथ ही पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

आपको बता दें मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने निर्देश दिए हैं कि सेवा पखवाड़े के सभी कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किए जाएं और अधिक से अधिक लोग तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।

यह खबर भी पढ़ें – Jodhpur में कल एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे PM मोदी

Bikash Kumar Jha
Bikash Kumar Jha
Reporter

No Filter Journal Daily में Subscribe करें

एक ईमेल। छह ज़रूरी खबरें। बिना किसी शोर के — हर सुबह।