1. Home
  2. Latest News
  3. West Bengal Budget 2026 : भाजपा सरकार के पहले बजट में क्या खास है?
Latest News

West Bengal Budget 2026 : भाजपा सरकार के पहले बजट में क्या खास है?

West Bengal Budget 2026 : भाजपा सरकार के पहले बजट में क्या खास है?

West Bengal Budget 2026 : बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार बनने के बाद आज बंगाल में बजट पेश किया गया है आपको बता दें बंगाल में वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता ने अपने भाजपा सरकार का बजट पहली बार बंगाल में पेश किया है इससे पहले बंगाल में कांग्रेस सी.पी.एम. और तृणमूल कांग्रेस की सरकार रही है आज़ादी के बाद यह पहली बार है जब भाजपा की सरकार पश्चिम बंगाल राज्य में आयी है । अब जानते है थोड़े विस्तार से की इस West Bengal Budget 2026 की खास बातें क्या है ?

West Bengal Budget 2026 महिलाओं के लिए क्या है खास ?

भाजपा सरकार ने महिलाओं को ध्यान में रखते हुए West Bengal Budget 2026 में कुछ बड़े फैसले किये है जहाँ 25-60 साल की महिलाओं को अन्नपूर्णा योजना के तहत आर्थिक सहायता दी जाएगी। और इस योजना के लिए ₹36 हजार करोड़ का प्रावधान बजट में भी किया गया है ।साथ ही सरकारी नौकरियों में 33% आरक्षण का लाभ महिलाओं को मिलेगा।महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा सेवाएं जारी रहेगी।’पिंक कार्ड’ व्यवस्था शुरू होगी।महिला विश्वविद्यालय खोले जाएंगे।बंगाल के स्कूलों में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनें भी लगेंगी।

बेरोजगारों और युवाओं के लिए क्या है ?

बंगाल में लंबे समय से रिक्त पदों को भरा नहीं गया है जिसमे शिक्षक और सरकारी पद शामिल है जिसको ध्यान में रखते हुए भाजपा सरकार ने West Bengal Budget 2026 में  युवाओं के लिए रोजगार के साथ साथ बेरोजगार युवाओं के लिए भत्ते को भी अपने इस बजट में रखा है।बजट पेश करते वक़्त 1 लाख सरकारी नौकरियों का ऐलान किया गया साथ ही 20 हजार पुलिस और 50 हजार शिक्षक/गैर-शिक्षणकीय पदों पर भर्ती की भी बात रखी गयी ।

वहीं दूसरी तरफ बेरोजगार ग्रेजुएट्स के लिए ₹3,000 मासिक भत्ता और अन्य पात्र बेरोजगारों को ₹2,000 मासिक सहायता भी दी जाएगी।बंगाल की भाजपा सरकार ने सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों को 10% आरक्षण।वहीं देश के नौजवान के लिए IIT और IIM स्थापित करने की दिशा में काम होगा। अगर कोई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है तो उनके लिए छात्रों को ₹25,000 की सहायता।

सरकारी कर्मचारी और पेंशनधारकों के लिए यह क्यों खास है?

भाजपा सरकार ने अपने West Bengal Budget 2026 में इस बात को भी रखा जिसको उन्होंने चुनावी वादों में कहा था यानी , राज्य में 1 अक्टूबर से DA 18% से बढ़ाकर 38% किया जाएगा।साथ ही वृद्धावस्था पेंशन , विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन में ₹500 की बढ़ोतरी भी की है।

West Bengal Budget 2026

किनके मासिक आमदनी में वृद्धि हुई?

West Bengal Budget 2026 में  आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ साथ आशा कार्यकर्ताओं , पैरा-टीचर्स का मानदेय ₹5,000 बढ़ेगा।साथ ही मिड-डे मील रसोइयों को ₹1,000 अतिरिक्त मिलेंगे। वहीं दूसरी तरफ सिविक वॉलिंटियर्स ग्रीन पुलिस और अन्य फील्ड कर्मियों को ₹2,000 अतिरिक्त दिए जायेंगे ।

स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में

केंद्र सरकार के आयुष्मान भारत के लिए ₹3,100 करोड़ का आवंटन साथ ही उत्तर बंगाल में AIIMS की होगी स्थापना।उत्तर बंगाल में कैंसर अस्पताल स्थापित होगा।वहीं निजी अस्पतालों को बढ़ावा, 50% बेड गरीब मरीजों के लिए आरक्षित रखने की शर्त भी रखी गई है।
बंगाल में आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी ।कई महिला विश्वविद्यालय खोले जाएंगे।साथ ही IIT और IIM जैसे संस्थान लाने की पहल होगी।छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।

इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए

बंगाल के इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास को ध्यान में रखते हुए कई अहम् प्रोजेक्ट शुरू करने का निर्णय लिया गया है जिसमे चिंगरीघाटा-न्यू टाउन एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए ₹900 करोड़। भागीरथी नदी पर नए पुल के लिए ₹1,200 करोड़। दुर्गापुर, आसनसोल और सिलीगुड़ी में मेट्रो परियोजनाओं का प्रस्ताव।कल्याणी में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट।मालदा और पुरुलिया में नए एयरपोर्ट की सुविधा ।

यह भी पढ़े – UK के प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा हुए भावुक

अन्य ख़ास बातें

West Bengal Budget 2026 में सरकार ने प्रशासनिक बदलाव भी किये है जिसमें 5 नए जिले बनाए जाएंगे।1 नया सब-डिवीजन बनेगा।
और साथ ही 7 नई नगरपालिकाएं बनाई जाएंगी।
साथ ही राजनीतिक मामलों में जेल जा चुके लोगों को ₹10,000 मासिक पेंशन भी दिया जाएगा।सेवानिवृत्त पत्रकारों को ₹5,000 मासिक पेंशन।स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी।उत्तर बंगाल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनेगा।

अगर आप चाहते है की हम इसपर एक डिटेल रिपोर्ट साझा करें तो कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

Bikash Kumar Jha
Bikash Kumar Jha
Reporter

No Filter Journal Daily में Subscribe करें

एक ईमेल। छह ज़रूरी खबरें। बिना किसी शोर के — हर सुबह।