1. Home
  2. Latest News
  3. इंदौर में गैस पाइपलाइन में बड़ा ब्लास्ट, 4 लोग घायल, दो गम्भीर
Latest News

इंदौर में गैस पाइपलाइन में बड़ा ब्लास्ट, 4 लोग घायल, दो गम्भीर

इंदौर में गैस पाइपलाइन में बड़ा ब्लास्ट, 4 लोग घायल, दो गम्भीर

इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को गैस पाइपलाइन में हुए जोरदार ब्लास्ट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसा सुमन नगर स्थित जैन मंदिर के पास हुआ, जहां अचानक हुए धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग काफी दहशत में आ गए।

घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए भगदड़ का माहौल बन गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए, प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में अब तक चार लोग घायल हुए जिसमें एक महिला भी शामिल हैं। घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया, जिनमें एक महिला और तीन पुरुष शामिल होने की बात सामने आ रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही इंदौर के विजय नगर थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत एवं बचाव दल मौके पर तत्परता से पहुंच गए। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र को घेराबंदी कर लोगों की आवाजाही सीमित की गई। वहीं घायलों को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति पर चिकित्सकीय निगरानी रखी जा रही है।

क्यों हुआ ब्लास्ट, क्या है वजह ?

घटना की जांच चल रही है प्रारंभिक सूचना के अनुसार अवैध बोरिंग के कारण पाइपलाइन में लीकेज हुआ और विस्फोट हो गया । अवैध बोरिंग के कारण पाइपलाइन में गैस रिसाव शुरू हो गया। रिसाव के बाद स्थिति गंभीर हो गई और कुछ ही देर में जोरदार धमाका हो गया। हालांकि आपको बता दें यह सब आरोप है इनकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

यह खबर पढ़ें – दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta का सख्त आदेश

इंदौर में गैस पाइपलाइन ब्लास्ट पर प्रशासन ने क्या कहा ?

प्रशासन की ओर से अभी तक घटना के कारणों को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।हादसे के बाद पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। गैस आपूर्ति से जुड़े तकनीकी विशेषज्ञों की टीम भी मौके पर पहुंचकर पाइपलाइन की स्थिति का निरीक्षण कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों और जिम्मेदार लोगों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। फिलहाल प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है तथा गैस पाइपलाइन नेटवर्क की भी जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Bikash Kumar Jha
Bikash Kumar Jha
Reporter

No Filter Journal Daily में Subscribe करें

एक ईमेल। छह ज़रूरी खबरें। बिना किसी शोर के — हर सुबह।