1. Home
  2. Latest News
  3. Shimla में 6 लोगों की मौत लाइव वीडियो हो रहा है वायरल
Latest News

Shimla में 6 लोगों की मौत लाइव वीडियो हो रहा है वायरल

Shimla में 6 लोगों की मौत लाइव वीडियो हो रहा है वायरल

Shimla जिले के रामपुर क्षेत्र में कल एक बड़ा सड़क हादसा देखने को मिला है। घटनाक्रम में एक पिकअप गाड़ी 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी सड़क जिसके वजह से मां-बेटे समेत छह लोगों की माैत हो गई है। यह हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। अब हादसे का लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला ?

Shimla के रामपुर क्षेत्र में हादसे के समय पिकअप में बैठी महिला फेसबुक पर लाइव आयी थी। जहाँ महिला पिकअप में बैठी सवारियों को अपना ननिहाल दिखा रही थी। महिला की फेसबुक लाइव और बातचीत के दौरान ही चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया।इससे गाड़ी 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी जिससे 6 लोगों की मौत हो गयी। फेसबुक लाइव वीडियो में महिला की आखिरी चीख सुनाई दे रहा है जिससे हम यह अंदाज़ा लगा सकते है की यह एक्सीडेंट कितना भयावह था।

 

क्रैश बैरियर नहीं था वरना बच जाती जान

ढंढोल-काशापाट मार्ग पर हुआ भीषण सड़क हादसा मृतकों के परिजनों को कभी न मिटने वाला गम दे गया। दुर्गम क्षेत्र को जोड़ने वाली इस सड़क पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम (क्रैश बैरियर) होते, तो 6 लोगों की जान बचाई जा सकती थी। इस हृदयविदारक घटना से काशापाट पंचायत के ग्रामीण पूरी तरह झकझोर उठे हैं और हर तरफ चीख-पुकार मची है।

शुक्रवार को चालक अशोक जैन हमेशा की तरह दत्तनगर मिल्क प्लांट में दूध सप्लाई कर वापस लौट रहा था। इस दौरान वाहन में पांच अन्य लोग भी सवार थे। ढंढोल के समीप अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई। यह हादसा इतना भीषण था कि वाहन सवारों को संभलने का एक पल भी नसीब नहीं हुआ।

हादसे की खबर मिलते ही मृतका आशा कुमारी के पति सत्य प्रकाश और बिश्लाधार पंचायत के प्रधान दुनी चंद घटनास्थल की ओर भागे। प्रधान ने बताया कि आशा कुमारी डिगेढ़ स्कूल में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थीं और शुक्रवार को छुट्टी का दिन होने की वजह से अपने बेटे युगल के साथ मायके जा रही थीं, लेकिन रास्ते में ही काल का ग्रास बन गईं।

Bikash Kumar Jha
Bikash Kumar Jha
Reporter

No Filter Journal Daily में Subscribe करें

एक ईमेल। छह ज़रूरी खबरें। बिना किसी शोर के — हर सुबह।