R Madhavan को 23 जून 2026 को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया लेकिन वो अपने अलग लुक के वजह से काफी सुर्खियां बटोर रहे है।आपको बता दें पुरुष्कार मिलने के बाद पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित R Madhavan काफी भावुक भी हुए।
R Madhavan की ₹40 लाख वाली घड़ी में क्या है खास?
इस घड़ी की जो डिजाइनिंग है वह हवा महल से प्रेरित डिज़ाइन है। इस घड़ी के मार्बल डायल पर जयपुर के ऐतिहासिक ‘हवा महल’ की एक खूबसूरत मिनिएचर पेंटिंग (बारीक नक्काशी) बनाई गई है, जो इसे एक शाही लुक देती है। यह घड़ी18 कैरेट रोज़ गोल्ड से तैयार किया गया है, जो इसकी चमक और वैल्यू को कई गुना बढ़ा देता है। पूरे दुनिया में इसके सिर्फ 10 पीस अवेलेबल हैं और इनमें से एक माधवन के पास है. ये घड़ी Titan nebula jalsa रेंज की है।

पद्मश्री पुरुस्कार मिलने के बाद R Madhavan ने क्या कहा
पद्मश्री पुरुस्कार मिलने के बाद R Madhavan ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पुरुस्कार हाथ में लिए तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि ” पद्म श्री से सम्मानित होकर मैं बहुत विनम्र और आभारी महसूस कर रहा हूँ, और सच में खुद को सम्मानित मान रहा हूँ।
देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मानों में से एक से मुझे सम्मानित करने के लिए भारत सरकार का दिल से शुक्रिया। महाराष्ट्र सरकार का भी उतना ही शुक्रिया कि उन्होंने मेरा नाम आगे बढ़ाया और मेरे सफ़र पर भरोसा जताया। यह सम्मान मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा।
हर उस व्यक्ति का शुक्रिया जिसने मेरी फ़िल्में देखीं, मेरे किरदारों को अपनाया, मेरी कामयाबियों का जश्न मनाया, मेरी कमियों को माफ़ किया और इतने सालों तक मेरा साथ दिया—यह सम्मान जितना मेरा है, उतना ही आपका भी है। आपके प्यार ने ही मेरे जीवन और करियर के हर पड़ाव पर मुझे आगे बढ़ने की हिम्मत दी है।
आज मैं एक बड़ी ज़िम्मेदारी भी महसूस कर रहा हूँ। यह सम्मान मुझे याद दिलाता है कि हर सम्मान के साथ एक बड़ी ज़िम्मेदारी भी आती है—ईमानदारी, विनम्रता और बेहतरीन काम करने के मूल्यों को बनाए रखना; सिनेमा की उस दुनिया में सार्थक योगदान देना जिसने मुझे सब कुछ दिया है; और जिस भी तरह से हो सके, अपने देश की सेवा करना।
मैं यह सम्मान सिनेमा की जादुई दुनिया, मेरे साथ काम करने वाले हर कलाकार और टेक्नीशियन, और अपने परिवार को समर्पित करता हूँ जो मेरी ताकत रहे हैं…
दिल की गहराइयों से आपका शुक्रिया। ”

यह खबर पढ़ें – FCRA Rule में हुए नये बदलाव को लेकर KC Venugopal ने लिखा प्रधानमंत्री को चिट्ठी