1. Home
  2. Latest News
  3. Khan Sir के कोचिंग में उठा धुआं शॉर्ट सर्किट होने से छात्रों में हड़कंप
Latest News

Khan Sir के कोचिंग में उठा धुआं शॉर्ट सर्किट होने से छात्रों में हड़कंप

Khan Sir के कोचिंग में उठा धुआं शॉर्ट सर्किट होने से छात्रों में हड़कंप

पटना स्थित Khan Sir के कोचिंग सेण्टर में शॉर्ट सर्किट होने के वजह से उठा धुआं छात्रों के बीच मचा हड़कंप।
आपको बता दें पटना के मुसल्लहपुर स्थित किसान कोल्ड स्टोरेज कैंपस में Khan Sir  के कोचिंग के पास लगे बिजली पैनल में शॉर्ट सर्किट से अफरातफरी मच गई।

क्या है पूरा मामला ?

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ” बिजली पैनल Khan Sir के कोचिंग के बिल्कुल पास ही स्थित था, जहां से चिंगारी उठने के बाद धुआं फैलने लगा। जब यह घटना हुई उस वक्त कैंपस में भारी संख्या में छात्र मौजूद थे।धुआं देखते ही अफरातफरी का माहौल बन गया जिसके बाद मौके पर Khan Sir के कोचिंग में मौजूद प्रबंधन ने मौजूद बच्चों को सुरक्षित निकाला।

मौके पर फायर ब्रिगेड ने संभाली कमान

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर तत्परता दिखाते हुए पहुंची। हालांकि आग को शुरुआती स्तर पर ही नियंत्रित कर लिया गया था, जिससे किसी बड़े नुकसान की स्थिति नहीं खड़ी हुई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Khan Sir

आपको बता दें इस घटना से पहले दो बार Khan Sir के संसथान की ऑडिट की जा चुकी है और दोनों ही बार अग्नि सुरक्षा मानकों से जुड़ी कई कमियां सामने आई थीं।जिसके बाद कोचिंग प्रबंधन को नोटिस जारी कर 10 दिनों के भीतर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था।आपको बता दें आखिरी ऑडिट 23 जून को की गयी थी जिसके बाद उन्हें 10 दिन का नोटिस दिया गया है। और इसी बीच ऐसी खबर सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें –  तीन दिन तक बंद रहेगा Stock Market जाने क्या है वजह

Bikash Kumar Jha
Bikash Kumar Jha
Reporter

No Filter Journal Daily में Subscribe करें

एक ईमेल। छह ज़रूरी खबरें। बिना किसी शोर के — हर सुबह।