Govinda की पत्नी Sunita Ahuja इस वक्त एक रियलिटी शो ‘लॉक अप’ सीजन 2 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। इंटरव्यूज और पॉडकास्ट में अपनी बेबाकी और बिंदास अंदाज के कारण सुर्खियों में रहीं Sunita Ahuja इस टेलीविज़न शो में भी ऐसी ही हैं।
उन्होंने Govinda के बारे में कई इंटरव्यूज़ में बेहद चौंकाने वाले खुलासे किए। Govinda के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर भी बोलीं। अब उन्होंने एक बार फिर शादी में चीटिंग, Govinda संग रिश्ते और बच्चों के बारे में बात की है। Sunita Ahuja ने अपने बातों को रखते हुए कहा कि वह अब अपने बच्चों के लिए जीती हैं। वह फिल्म अभिनेता Govinda से मूव ऑन कर गई हैं और उनसे अलग घर में रहती हैं क्योंकि उन्हें प्राइवेसी चाहिए।
Sunita Ahuja ने क्या कहा
Sunita Ahuja ने Govinda के अफेयर का चर्चा करते हुए कहा कि ” हुआ तो अभी क्या कर सकते हैं…शुरू से ही हुआ है ना लेकिन? हीरो हैं तो आप कुछ नहीं कह सकते। इस उमर में अभी सोचूंगा तो डायबिटीज और बढ़ेगा। जैसा चल रहा है चलने दो।”
People troll Sunita Ahuja, but they don’t know the other side of the story.
She says Govinda cheated on her throughout their 40-year marriage, starting from the very beginning. She says she couldn’t do anything about it and lives only for the sake of her children. pic.twitter.com/cfLNcUV2rM
— Saffron Chargers (@SaffronChargers) July 1, 2026
Govinda के अफेयर क्या अभी भी है ?
Sunita Ahuja ने Govinda के अभी अफेयर को लेकर कहा देखिये आप रोक नहीं सकते है और उन्होंने भावुक होकर कहा कि मैं अपने बच्चे के लिए जीती हूँ आगे उन्होंने कहा कि ” ठीक है। मैं अपने बच्चों के लिए जीती हूं।’ क्या गोविंदा का अभी भी अफेयर है? यह पूछे जाने पर वह बोलीं, ‘तुम रोक सकते हो किसी को? मैं 24 घंटे उनके सामने बैठी रहूं? सामने वाला भी तो इरिटेट हो जाएगा ना? मैं सोचती ही नहीं हूं। हमारे दो घर हैं। उनके घर में उन्हें मिलने बहुत लोग आते हैं ना। मेरे घर में मुझे प्राइवेसी चाहिए।”

Govinda की Sunita संग शादी और अफेयर के चर्चे
गोविंदा और सुनीता ने साल 1987 में शादी की थी, और दो बच्चों- टीना आहूजा और यशवर्धन के पैरेंट्स बने। अपने करियर के दौरान, गोविंदा का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा गया। सबसे ज्यादा चर्चा 90 के दशक में एक्ट्रेस नीलम के साथ उनकी नजदीकियों को लेकर हुई। अब गोविंदा का नाम एक मराठी एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जा रहा है। सुनीता आहूजा ने भी एक पॉडकास्ट में इस ओर इशारा किया था कि चीटिंग की वजह से उनकी शादी में तकलीफें आईं।
यह खबर भी पढ़ें – राजस्थान के Bhilwara में चोर पहन कर आया PM मोदी का मुखौटा , अब सोशल मीडिया पर वायरल