आपको बता दें पेपर लीक के बाद सरकार ने नीट की परीक्षा फिर से लेने की बात कही थी और NTA ने 21 जून को परीक्षा करने की घोसणा की थी । नीट एग्जाम NTA द्वारा कंडक्ट करवाया जाता है । देशभर में NEET का एग्जाम होने जा रहा है इसको लेकर राज्यों ने कुछ विशेष इंतेज़ाम भी किया है । आइये जानते है कहाँ है क्या क्या वेवस्था ?
दिल्ली में छात्र के साथ अभिभावक के लिए भी सुविधा

दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में हो रहे नीट एग्जाम को लेकर विशेष प्रबंध किया है । दिल्ली के मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि यह दिल्ली में पहली बार है जब परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने वालों के साथ-साथ उनके माता-पिता और परिजनों के आराम एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए कूलिंग जोन बनाए जा रहे हैं, जहां उनके बैठने की सुविधा, स्वच्छ पेयजल, शिकंजी आदि आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएँगी ।
आपकी जानकारी के लिए बता दें दिल्ली में कुल नीट परीक्षा के लिए कुल 97 केंद्र बनाए गए हैं , जिनमें 69 सरकारी विद्यालय में तथा 28 केंद्रीय विद्यालयों के अंतर्गत है।
बिहार में चलेंगे 6 स्पेशल ट्रेन
बिहार में 21 जून को ‘परीक्षा स्पेशल’ ट्रेनें चलेंगी। नीट अभ्यर्थियों के लिए दानापुर मंडल ने छह परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।
रेलवे अधिकारियों ने कहा है की परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विभिन्न रूटों पर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, ताकि नीट परीक्षार्थियों को समय पर अपने सेण्टर तक पहुंचने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
इन 6 स्पेशल ट्रेनों में पटना जंक्शन से दरभंगा, बक्सर से पटना, पटना से बक्सर, जसीडीह से दानापुर, दानापुर से जसीडीह तथा पटना से गया जी के बीच ट्रेनें चलाई जाएंगी।
उत्तर प्रदेश में नीट को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतेज़ाम बस टिकट पर 50 प्रतिशत छूट

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने नीट परीक्षा को लेकर अनेक कदम उठाये है । परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्थ तगड़ी रहे इस बात को प्रशासन सुनिश्चित करेंगे। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने पुलिस और प्रशासन को पुख्ता तैयारियों के निर्देश दिए है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में प्रवेश पत्र दिखाने पर किराए में 50 फीसदी छूट देने की घोषणा की है।
भोपाल में है सबसे ज्यादा नीट परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी
मध्यप्रदेश में नीट परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों अभ्यर्थियों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने भोपाल, विदिशा, गुना, नर्मदापुरम और अशोकनगर के रेलवे स्टेशनों पर विशेष भीड़ प्रबंधन व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है।
रेलवे के मुताबिक भोपाल में सबसे ज्यादा 13,774 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे। इसके अलावा मध्यप्रदेश के गुना में 1,839, विदिशा में 1,709, नर्मदापुरम में 1,283 और अशोकनगर में 865 परीक्षार्थी नीट परीक्षा में शामिल होंगे। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए रेलवे ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
ओडिशा में भी मिलेगा मुफ्त बस सेवा
ओडिशा में नीट पुनर्परीक्षा के अभ्यर्थियों को मिलेगी मुफ्त बस सुविधा साथ ही प्रमुख रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों से परीक्षा केंद्रों तक सीधी बस सेवाएं संचालित की जाएंगी।
तैयारी को लेकर हो रहे है मॉक ड्रिल
नीट एग्जाम को लेकर भारत के विभन्न जगह एग्जाम से पहले मॉक ड्रिल भी देखने को मिला है ।शहरों में विभिन्न सेण्टर पर कल के नीट परीक्षा को ध्यान में रखते हुए मॉक ड्रिल द्वारा तैयारी देखने को मिल रही है ।
