अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन करके आने के बाद अरविन्द केजरीवाल पंजाब पहुंचे और रविवार को उन्होंने पांच बड़े ऐलान किये है जिसमें उन्होंने कहा कि अमृतसर में भगवान वाल्मीकि मंदिर के बगल में होगा विशाल मंदिर का निर्माण होगा। यह मंदिर माता सीता, लव और कुश का होगा।जब अरविन्द केजरीवाल ने पांच बड़े ऐलान किये तब उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भी उनके साथ मौजूद थे ।
क्या है पांच बड़े ऐलान ?
22 शहरों में भजन संध्या का होगा आयोजन
अमृतसर में आयोजित ‘एक शाम भगवान शिवजी के नाम’ भजन संध्या में कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह घोसणा करते हुए कहा की अब तक कोई राज्य या सरकार नहीं है जो भजन कीर्तन का आयोजन करवाई हो इसको देखते हुए केजरीवाल ने यह ऐलान किया की 22 शहरों के अंदर एक शाम शिव जी के नाम कार्यक्रम और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
काली माता मंदिर का जीर्णोद्वार किया जायेगा
अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब के लोगों को दूसरी खुशखबरी देते हुए कहा की पटियाला स्थित काली की माता मंदिर जिसकी काफी मान्यता है उनका जीर्णोद्वार किया जायेगा यानि पंजाब सरकार 80 करोड़ रुपए खर्च करके मंदिर का जीर्णाेद्धार और पुनर्विकास करेगी।
पंजाब में चल रहे मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा में जुड़ेंगे तीन नए रूट
अरविंद केजरीवाल ने तीसरी खुशखबरी मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना को लेकर दी है उन्होंने कहा कि अभी दो रूट पर तीर्थ यात्रा चल रही है, एक दरबार साहिब का और एक आनंदपुर साहिब का। अब तीन रूट और शुरू किए जा रहे हैं। पहला रूट सालासर-खाटू श्याम जी का है, दूसरा रूट हरिद्वार-ऋषिकेश का है तथा तीसरा रूट मथुरा-वृंदावन का है।
केजरीवाल बोले-तीर्थ यात्रा में होगी सबकुछ फ्री
अरविन्द केजरीवाल ने कहा इस तीर्थ यात्रा में शानदार एसी लग्जरी बसें हैं, अच्छे एसी होटल में रुकवाया जाता है। आना-जाना, खाना-पीना, रहना और दर्शन करवाना सब फ्री है, यह सब पंजाब सरकार देती है।आप जाइये आप हमेशा याद रखेंगे ।
दिल्ली में था 800 रुपये का टिकट
अरविंद केजरीवाल ने चौथे घोसणा में कहा कि 1 अगस्त से पूरे पंजाब में भगवान राम पर आधारित एक नाटक शुरू होने जा रहा है। नाटक का नाम हमारे राम है। इसमें भगवान राम और रावण के बीच के कई संवाद और ऐसी घटनाएं व दृश्य दिखाए जाएंगे जो शायद लोगों को कभी किसी ने नहीं बताए होंगे। अरविन्द केजरीवाल ने कहा मैंने दिल्ली में यह नाटक देखा था। बहुत बड़े कलाकार आशुतोष राणा इसमें मुख्य भूमिका निभाते हैं। दिल्ली में इसकी टिकट 800 रुपये थी, लेकिन पंजाबियों के लिए यह नाटक बिल्कुल फ्री होने वाला है। लोग इसे फ्री में देखने जरूर जाएं, यह बहुत अच्छा नाटक है।
सीता और लव-कुश के भव्य मंदिर का होगा निर्माण
अरविंद केजरीवाल ने अपने आखिरी घोसणा में कहा कि आज मैं घोषणा करता हूं कि भगवान वाल्मीकि मंदिर के बगल में लव-कुश और माता जानकी का एक बहुत ही भव्य मंदिर बनाया जाएगा। शुक्रवार को ही मैं अयोध्या से श्री रामलला के दर्शन करके लौटा हूं और आज मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद प्रसन्नता हो रही है। यह केवल अमृतसर वासियों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के राम भक्तों और माता जानकी के भक्तों के लिए बहुत शुभ समाचार है।