अमेरिका-ईरान के समझौते होते ही भारत के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है।भारत के तरफ आने वाले 11 जहाज Strait of Hormuz को पार कर चुके है । यह जानकारी MEA के तरफ से आज साझा की गई है।
क्या कहा MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ?
MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान जानकारी साझा करते हुए कहा कि “आज की तारीख तक, हमारे पास 10 भारतीय ध्वज वाले जहाज हैं, जो अभी भी फारस की खाड़ी (पर्शियन गल्फ) क्षेत्र में हैं। इन 10 के अलावा, हमारे पास दो भारतीय जहाज हैं जिन्होंने इस तरफ से फारस की खाड़ी में प्रवेश किया है, जिसका अर्थ है कि यातायात का आना-जाना जारी है। 17 जून को समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर होने के बाद से, भारत आने वाले 11 जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुजरे हैं।
इन जहाजों में तीन भारतीय ध्वज वाले कच्चे तेल के टैंकर शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक में 2,85,000 मीट्रिक टन कच्चा तेल है, एक विदेशी ध्वज वाला एलपीजी वाहक, एक विदेशी ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, और उर्वरक (खाद) ले जाने वाले छह विदेशी ध्वज वाले बल्क कैरियर शामिल हैं। और हमारी यह उम्मीद और आशा है कि शेष भारतीय ध्वज वाले जहाज, जिनकी संख्या मैंने अभी आपको दी है, वे भी जल्द ही इस सीमा को पार कर सकेंगे।”
#WATCH | Delhi | On the vessels in the Persian Gulf region, MEA Spokesperson Randhir Jaiswal says, “As of today, we have 10 Indian flag vessels, which are still in the Persian Gulf region. In addition to these 10, we have two Indian ships which have crossed from this side into… pic.twitter.com/OLPafxQr5H
— ANI (@ANI) June 23, 2026
आपको बता दें भारत अपने लिए तेल सबसे ज्यादा आयत करता है और बीते कुछ दिनों में अमेरिका-ईरान के युद्ध ने भारत में तेल कि किल्लत को काफी हद तक बढ़ा दिया था तेल के दाम बढ़ रहे थे ।हालांकि अगर हम दूसरे देशों से तुलना करें तो भारत में तेल के दामों में उतनी वृद्धि नहीं देखी गयी जितना की हमारे पडोसी देशों में असर देखने को मिला लेकिन यह संकट बढ़ता जा रहा था । लेकिन अब Strait of Hormuz के खुलने से उम्मीद यही की जा रही है की हालात सामान्य होंगे।

यह भी पढ़ें – अन्ना हजारे ने फिर से किया अनशन का ऐलान