आज सुबह प्रधानमंत्री मोदी Seychelles के लिए रवाना हो गए है राष्ट्रीय दिवस समारोह में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगे। मोदी(Narendra Modi) जी का यह पिछले 11 साल में दूसरी बार Seychelles का दौरा है ।
क्या है Seychelles की यात्रा डिटेल ?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 से 29 जून तक तीन दिन सेशेल्स दौरे के लिए शनिवार सुबह 8.50 बजे रवाना हुए। प्रधानमंत्री मोदी Seychelles की आजादी के 50 साल पूरे होने के समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस मौके पर होने वाली परेड में भारतीय सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी और भारतीय नौसेना के दो युद्धपोत भी Seychelles में हिस्सा लेंगे।
और क्या है इस यात्रा में खास ?
मोदी Seychelles के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा कर सकते है। इसके अलावा सेशेल्स की राष्ट्रीय विधानसभा को भी संबोधित करने की बात सामने आयी है । Seychelles में रहने वाले भारतीय समुदाय से भी प्रधानमंत्री मोदी मुलाकात करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने इस दौरे को लेकर क्या कहा ?
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि ” मैं सेशेल्स जा रहा हूँ, जहाँ मैं वहाँ के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होऊँगा। इस साल का समारोह और भी खास है क्योंकि यह ‘गोल्डन जुबली’ (स्वर्ण जयंती) का मौका है।
सेशेल्स हमारा एक अहम समुद्री पड़ोसी और हमारे ‘विज़न महासागर’ (Vision MAHASAGAR) के साथ-साथ ‘ग्लोबल साउथ’ के हितों को आगे बढ़ाने में एक प्रमुख साझेदार है। मैं सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति और अपने मित्र, डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूँ।
इस यात्रा के दौरान सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं वहाँ भारतीय समुदाय के लोगों से मिलने के लिए भी उत्सुक हूँ।”
Leaving for Seychelles, where I will take part in their National Day celebrations. This year, it is even more special because it is the Golden Jubilee celebrations.
Seychelles is a valued maritime neighbour and a key partner in our Vision MAHASAGAR, as well as in advancing the…
— Narendra Modi (@narendramodi) June 27, 2026
Seychelles की कुछ बातें
सेशेल्स की आबादी की बात करें तो सिर्फ 1.35 लाख है। इसमें से 12 हजार के करीब लोग भारतीय मूल के हैं। यह सेशेल्स की जनसंख्या का करीब 8 से 9% हिस्सा है।इंदिरा गाँधी के बाद भारत के प्रधानमंत्री दूसरे प्रधानमंत्री है जो सेशेल्स के दौरे पर है ।