1. Home
  2. Latest News
  3. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने गुवाहाटी में किया शानदार प्रदर्शन, 26 गेंदों में 78 रन बना कर तोड़ा RCB जीत का सपना
Latest News

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने गुवाहाटी में किया शानदार प्रदर्शन, 26 गेंदों में 78 रन बना कर तोड़ा RCB जीत का सपना

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने गुवाहाटी में किया शानदार प्रदर्शन, 26 गेंदों में 78 रन बना कर तोड़ा RCB जीत का सपना

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में कल रात एक ऐसा नाम गूंजा जिसने पूरी दुनिया की नज़र फिरसे एक बार अपनी ओर खींच लिया। 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ महज 26 गेंदों में 78 रनों की ऐसी तूफानी पारी खेली कि सामने खड़े अनुभवी गेंदबाज भी असहाय दिखें। राजस्थान रॉयल्स (RR) ने इस धमाकेदार पारी के दम पर 202 रनों का लक्ष्य केवल 18 ओवरों में हासिल कर RCB के खिलाफ 6 विकेट से जीत अपने नाम दर्ज कर ली ।

वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी

मैच का आंखों देखा हाल: RCB की ठोस शुरुआत


गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम (ACA Stadium) में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी RCB की शुरुआत खराब देखने को मिली । विराट कोहली (32 रन, 16 गेंद) अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन रवि बिश्नोई की एक फिरकी गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार (63 रन, 40 गेंद) ने मोर्चा संभाला और शानदार अर्धशतक जड़ा। अंत में इम्पैक्ट प्लेयर वेंकटेश अय्यर ने मात्र 9 गेंदों में 30* रनों की शानदार पारी खेलकर RCB का स्कोर 201/8 तक पहुंचाया।

वैभव सूर्यवंशी की पारी


लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने ओपनिंग करते हुए पहले ही ओवर से प्रहार शुरू कर दिया।

15 गेंदों में अर्धशतक: वैभव ने सिर्फ 15 गेंदों में अपनी अर्धशतक पूरा किया , जो इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक है।

300 का स्ट्राइक रेट: उन्होंने अपनी 78 रनों की पारी में 8 चौके और 7 लम्बे छक्के जड़े।

अटूट साझेदारी: वैभव और ध्रुव जुरेल (81)* के बीच दूसरे विकेट के लिए महज 37 गेंदों में 108 रनों की साझेदारी हुई, जिसने मैच को पूरी तरह राजस्थान की झोली में डाल दिया।

वैभव का IPL सीजन 2026 का प्रदर्शन

विपक्षी टीमरनगेंदेंछक्के
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)52175
गुजरात टाइटन्स (GT)31181
मुंबई इंडियंस (MI)39145
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)78267

राजस्थान रॉयल्स की लगातार चौथी जीत


इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 में लगातार 4 मैचों में चौथी जीत अपने नाम की है और वे पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर बने हुए हैं। ध्रुव जुरेल ने भी 43 गेंदों में 81* रनों की बेहतरीन पारी खेलकर अपनी फिनिशर की भूमिका निभाई है ।

Bikash Kumar Jha
Bikash Kumar Jha
Reporter

No Filter Journal Daily में Subscribe करें

एक ईमेल। छह ज़रूरी खबरें। बिना किसी शोर के — हर सुबह।