1. Home
  2. Latest News
  3. UAPA के तहत 23 और आतंकवादी घोषित क्या है पूरी खबर
Latest News

UAPA के तहत 23 और आतंकवादी घोषित क्या है पूरी खबर

UAPA के तहत 23 और आतंकवादी घोषित क्या है पूरी खबर

गृह मंत्रालय ने UAPA के तहत 23 और देश के दुश्मनों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया गया है ।आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की Zero Tolerance Policy के अंतर्गत एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेर्तत्व में गृह मंत्रालय ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गृह मंत्रालय के इस निर्णय पर कहा कि मोदी सरकार भारत और भारत के लोगों की सुरक्षा के लिए हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए कटिबद्ध है।

UAPA के तहत 23 और आतंकवादी घोषित करने पर अमित शाह ने क्या कहा ?

HMO के अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा कि ” आतंकवाद के प्रति ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ (बिल्कुल बर्दाश्त न करने) की मोदी जी की सोच को आगे बढ़ाते हुए, गृह मंत्रालय (MHA) ने आज ‘गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम’ (UAPA) के तहत 23 खतरनाक आतंकवादियों को आतंकवादी घोषित किया है।

ये घोषित आतंकवादी भारत-विरोधी गतिविधियों, आतंकी हमले करने, आतंकवाद को बढ़ावा देने, हथियारों की तस्करी, सीमा पार से घुसपैठ, आतंकवादी संगठनों की मदद करने, फंड जुटाने और आतंकवादियों की भर्ती करने जैसे कामों में शामिल हैं। आज घोषित किए गए 23 आतंकवादियों में से 17 पाकिस्तानी नागरिक हैं और 6 भारतीय नागरिक हैं। हालांकि, ये सभी अभी पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर से आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।
मोदी सरकार भारत और यहां के लोगों की सुरक्षा के लिए हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

UAPA के तहत कितने आतंकी हुए शामिल ?

आज घोषित किये गए 23 आतंकी में से 17 पाकिस्तानी नागरिक हैं और 6 भारतीय नागरिक हैं। लेकिन यह सभी अभी पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर से आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा, वर्ष 2019 में विधिविरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1967 (UAPA) में संशोधन के बाद, अब तक कुल 57 व्यक्तियों को उक्त अधिनियम की धारा 35 के अधीन, उक्त अधिनियम की चतुर्थ अनुसूची में ‘आतंकवादी’ के रूप में चिन्हित किया गया है।

UAPA के तहत शामिल किये गए आतंकी के नाम

1. UAPA के तहत जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े आतंकी

मसूद इलियास कश्मीरी
अन्य नाम : मुफ्ती मसूद इलियास, मसूद इलियास, अबु मोहम्मद, एम. मसूद इलियास
राष्ट्रीयता: पाकिस्तानी
मुख्य भूमिका: मौलाना मसूद अज़हर का विश्वासपात्र; कश्मीर में घुसपैठ का मुख्य समन्वयक।
गतिविधियां: सोशल मीडिया के ज़रिए युवाओं की भर्ती और टेरर फंडिंग।
प्रमुख हमला: अप्रैल 2022 में जम्मू के संजवान में PDP कार्यालय के पास नाका पार्टी पर हमला।

मोहम्मद मुसादिक
अन्य नाम: डॉक्टर, अब्दुल मनन, सज्जाद, हमज़ा, वाहिद ख़ान
राष्ट्रीयता: पाकिस्तानी
मुख्य भूमिका: लसिंयाकोट सेक्टर का लॉन्चिंग कमांडर।
गतिविधियां: सीमा पर सुरंगों और ड्रोन के माध्यम से हथियारों/गोला-बारूद की घुसपैठ कराना।
रेकी (Target Scouting): अयोध्या के आर.जे.बी. (राम जन्मभूमि) परिसर, नागपुर के RSS मुख्यालय और पानीपत की IOCL रिफाइनरी की टोह ली।

मुफ्ती मोहम्मद असग़र खान
अन्य नाम: अबू साद, साद जिमी
राष्ट्रीयता: पाकिस्तानी
मुख्य भूमिका: PoK में JeM का अमीर (प्रमुख) और सैन्य विंग का चीफ।
गतिविधियां: मुज़फ्फराबाद में आतंकियों को जेहादी और सैन्य प्रशिक्षण देने के लिए कैंप चलाना।
प्रमुख हमला: जम्मू के नगरोटा में भारतीय सेना के कैंप पर हुए हमले का मुख्य साजिशकर्ता।

हाफ़िज़ अब्दुल शकूर
अन्य नाम: कारी जर्रार
राष्ट्रीयता: पाकिस्तानी
संबद्धता: जैश-ए-मोहम्मद (JeM) / हरकत-उल-मुजाहिद्दीन (HuM)
मुख्य भूमिका: JeM की शासी परिषद (शूरा) का सदस्य।
गतिविधियां: सांबा-कठुआ सेक्टर से तीन पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ कराई (नगरोटा हमले के लिए)। ISI की मदद से आतंकी गतिविधियों का समन्वय।
इतिहास: 1995/96 के दौरान अफगान युद्ध में शामिल था।

अब्दुल्ला जिहादी
अन्य नाम: शाहनवाज़, अल हिजामा
राष्ट्रीयता: पाकिस्तानी
मुख्य भूमिका: मुफ्ती असगर खान का सह-षड्यंत्रकारी; कुपवाड़ा और बारामूला में लॉन्चिंग कैंपों का पूर्व प्रबंधक।
गतिविधियां: उत्तरी कश्मीर क्षेत्र में आतंकियों की घुसपैठ कराना; भारत सरकार के खिलाफ घृणा फैलाना।

अशफाक अहमद
अन्य नाम: इशफाक अहमद
राष्ट्रीयता: पाकिस्तानी
मुख्य भूमिका: बहावलपुर में ‘शुआबा हदीस’ और अल-रहमत ट्रस्ट (जैश का चैरिटी विंग) का प्रभारी।
केस लिंक: जनवरी 2016 के पठानकोट वायुसेना स्टेशन हमले में इस्तेमाल किए गए पाकिस्तानी मोबाइल नंबरों का ग्राहक पाया गया।

मौलाना इमदाद उल्लाह मक्की
अन्य नाम: मौलाना इमदाद, इमदाद भाई, मौलाना इमददुल्लाह
राष्ट्रीयता: पाकिस्तानी
मुख्य भूमिका: जैश के कैदियों के विंग (शोबा-ए-असीरन) का अमीर और कानूनी मामलों का प्रमुख। मौलाना मसूद अज़हर का करीबी।
केस लिंक: जनवरी 2016 में पठानकोट एयरबेस पर हमला करने वाले आतंकियों के साथ रियल-टाइम (वास्तविक समय) समन्वय में शामिल।

वसीम नूर जाट
अन्य नाम: क़ारी वसीम
राष्ट्रीयता: पाकिस्तानी
मुख्य भूमिका: जैश का लॉन्चिंग कमांडर (कोटली व्यवस्था)।
गतिविधियां: 2021-22 में ड्रोन के माध्यम से भारतीय क्षेत्र में हथियार गिराना।
इतिहास: 2008 में गिरफ्तार, 2012-15 तक कोट भलवाल जेल (जम्मू) में बंद रहने के बाद पाकिस्तान निर्वासित।

गुलाम फरीद
अन्य नाम: गुलशन कुमार, फरीद
राष्ट्रीयता: पाकिस्तानी
इतिहास: 2001 से 2005 तक पाकिस्तानी सेना में सेवा की। सितंबर 2008 में बांग्लादेश के रास्ते अवैध रूप से भारत में घुसा। दिसंबर 2008 में जम्मू से गिरफ्तार हुआ और जुलाई 2019 में पाकिस्तान वापस निर्वासित किया गया।

UAPA

2.UAPA के तहत लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और संबद्ध विंग्स से जुड़े आतंकी

फ़िरदौस अहमद भट
राष्ट्रीयता/पता: भारत (वर्तमान पता – पाकिस्तान)
मुख्य भूमिका: लश्कर-ए-तैयबा का लॉन्चिंग कमांडर।
गतिविधियां: LoC के पार विदेशी आतंकियों के लिए सुरक्षित मार्ग का प्रबंधन; ओजीडब्ल्यू (OGWs) को हथियार देना और दक्षिण कश्मीर के युवाओं को भड़काना।
इतिहास: वर्ष 2018 में वैध दस्तावेजों के सहारे वाघा सीमा से पाकिस्तान भागा।

हारून रशीद गनई
अन्य नाम: शुनू
राष्ट्रीयता/पता: भारत (वर्तमान पता – पाकिस्तान)
गतिविधियां: कश्मीर घाटी के युवाओं को आतंक के लिए प्रेरित करना; ओजीडब्ल्यू (OGWs) को हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति।
इतिहास: मार्च 2018 में वैध दस्तावेजों के साथ पाकिस्तान जाकर लश्कर में शामिल हुआ।

बिलाल अहमद मीर
अन्य नाम: अहमद भाई
राष्ट्रीयता/पता: भारत (वर्तमान पता – मुज़फ्फराबाद, PoK)
संबद्धता: लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF)
गतिविधियां: सीमा पार से स्थानीय कश्मीरी युवाओं को जिहाद के लिए उकसाने की साजिश; कश्मीर घाटी में हथियारों और रसद (Logistics) की अवैध आपूर्ति श्रृंखला का प्रबंधन।

आबिद कयूम लोन
राष्ट्रीयता/पता: भारत (वर्तमान पता – PoK)
गतिविधियां: सुरक्षा बलों पर हमलों की योजना बनाना और लश्कर के लिए धन जुटाना।
नारको-टेररिज्म: LoC पर एक संगठित सिंडिकेट के माध्यम से पाकिस्तान से भारत में बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थों की तस्करी, जिससे प्राप्त धन का उपयोग आतंकी गतिविधियों में होता है।
इतिहास: फरवरी 2020 में अटारी चेक पोस्ट से पाकिस्तान गया और वापस नहीं लौटा।

नज़ीर अहमद गुज्जर
अन्य नाम: अबू मनाज़िल
राष्ट्रीयता/पता: भारत (वर्तमान पता – इस्लामाबाद, पाकिस्तान)
गतिविधियां: डोडा और किश्तवाड़ में आतंक को पुनर्जीवित करने के लिए स्थानीय युवाओं की भर्ती। सांबा और आर.एस. पुरा सेक्टर से ड्रोन द्वारा भारत में हथियार भेजने का मुख्य ऑपरेटर।
इतिहास: वर्ष 2006 में LoC पार कर PoK चला गया था।

अब्दुल रऊफ
अन्य नाम: हाफिज अब्दुल रऊफ, हाफिज अब्दुल रौफ, हाफिज अब्दुर रौफ
राष्ट्रीयता: पाकिस्तानी
संबद्धता: LeT / जमात-उद-दावा (JuD) / फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन (FIF)
मुख्य भूमिका: हाफिज़ सईद की सीधी कमान के तहत 1999 से लश्कर का वरिष्ठ नेता।
फंडिंग: ‘FIF’ और अल-मदीना वेलफेयर ट्रस्ट जैसे धर्मार्थ (Charity) संगठनों की आड़ में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धन जुटाना।
अंतरराष्ट्रीय स्थिति: संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) द्वारा ‘विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी’ (SDGT) घोषित।

हाफिज खालिद वालीद
अन्य नाम: हाफिज खालिद नाइक, खालिद वालिद
राष्ट्रीयता: पाकिस्तानी
संबद्धता: LeT / जमात-उद-दावा (JuD)
पारिवारिक लिंक: लश्कर प्रमुख हाफिज़ मोहम्मद सईद का दामाद।
मुख्य भूमिका: वर्ष 2003 से लश्कर की केंद्रीय सलाहकार समिति का सदस्य।
प्रमुख हमला: जून 2016 के पम्पोर हमले का मुख्य मास्टरमाइंड (CRPF के 8 जवान शहीद)।
अंतरराष्ट्रीय स्थिति: अगस्त 2012 में अमेरिकी ट्रेजरी विभाग द्वारा वैश्विक आतंकवादी नामित।

मौलाना सैफुल्लाह खालिद
अन्य नाम: वलियुल, मोहम्मद सलीम, वाजिदा
राष्ट्रीयता: पाकिस्तानी
संबद्धता: LeT / पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (PMML) / मिल्ली मुस्लिम लीग (MML)
मुख्य भूमिका: PMML का महासचिव (पूर्व MML अध्यक्ष)। लश्कर/JuD के प्रचार और सुधार विंग का पूर्व प्रमुख।
अंतरराष्ट्रीय स्थिति: अप्रैल 2018 में अमेरिका द्वारा वैश्विक आतंकवादी (SDGT) सूची में शामिल।

मोहम्मद याकूब
अन्य नाम: अबू सुमामा, समामा इल्यास, वारिस अली
राष्ट्रीयता: पाकिस्तानी
मुख्य भूमिका: वर्तमान में इस्लामाबाद से लश्कर के ‘ऑपरेशन कमांडर’ के रूप में सक्रिय।
गतिविधियां: कश्मीर घाटी में सक्रिय कैडरों के लिए वित्तीय और साजो-सामान (Logistics) सहायता का समन्वय।
कानूनी स्थिति: श्रीनगर के CI कश्मीर पुलिस स्टेशन में UAPA के तहत मामला दर्ज।

मौलाना यूसुफ ताईबी
अन्य नाम: मोहम्मद यूसुफ
राष्ट्रीयता: पाकिस्तानी
संबद्धता: LeT / जमात-उद-दावा (JuD)
मुख्य भूमिका: LeT/JuD का केंद्रीय नेता; वर्तमान में संगठन के ‘नियंत्रण और सुधार (दावत-ओ-इस्लाह) विंग’ से संबद्ध।
गतिविधियां: कराची स्थित JADIAT ट्रस्ट का पूर्व प्रभारी; वर्तमान में लाहौर के ‘अल-क़दसिया इस्लामिक सेंटर’ से जुड़ा है और सरगोधा मरकज़ में खुतबा (धार्मिक उपदेश) देता है।

ओवैस फारूज़
अन्य नाम: ओवैस अहमद मीर, ओवैस फारूज़ मीर
राष्ट्रीयता: भारतीय
इतिहास: अप्रैल 2018 में वैध पासपोर्ट पर वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान गया और लश्कर में शामिल हुआ।
पारिवारिक/केस लिंक: जनवरी 2023 में इसके भाई (फरज़ान फिरोज़) को श्रीनगर पुलिस ने 450 ग्राम हेरोइन और LeT के लेटर पैड के साथ गिरफ्तार किया था। पुलवामा NIA कोर्ट द्वारा इसके खिलाफ धारा 82 CrPC के तहत उद्घोषणा आदेश जारी है।

क़ारी याक़ूब शेख
अन्य नाम: क़ारी मोहम्मद याक़ूब शेख, याक़ूब शेख, क़ारी शेख मुहम्मद याकूब, मोहम्मद याकूब
राष्ट्रीयता: पाकिस्तानी
संबद्धता: पाकिस्तान मरकाजी मुस्लिम लीग (PMML) / जमात-उद-दावा (JuD)
गतिविधियां: JuD की केंद्रीय दवाती टीम का सदस्य; 2018 के पाकिस्तानी आम चुनाव में MML के टिकट पर चुनाव लड़ा। सऊदी अरब में लश्कर/JuD के लिए फंड इकट्ठा करने में प्रमुख भूमिका।
अंतरराष्ट्रीय स्थिति: अगस्त 2012 में अमेरिका द्वारा वैश्विक आतंकवादी नामित।

राणा इफ्तिखार
अन्य नाम: राणा वलीद आतिफ, राणा इफ्तिखार हैदर, राणा इफ्तिखार अहमद, हैदर खान
राष्ट्रीयता: पाकिस्तानी
संबद्धता: LeT / जमात-उद-दावा (JuD)
मुख्य भूमिका: हाफिज़ सईद का अत्यंत करीबी; लश्कर के कश्मीर ऑपरेशन्स के वित्त (Finance) का मुख्य प्रबंधक। ‘शोबा-ए-असीरन’ (जेल में बंद/मारे गए आतंकियों के परिवारों का विंग) का प्रभारी।
इतिहास: 1993 में मेंढर सेक्टर में मुठभेड़ के दौरान घायल होने पर गिरफ्तार हुआ था, 2004 तक भारतीय जेल में बंद रहा।

3.UAPA के तहत मल्टी-ऑर्गेनाइजेशन (LeT / अल-कायदा / ISIS) से जुड़े आतंकी

मोहम्मद शहीद फैसल
अन्य नाम: उस्ताद, मुहांदीस, ज़ाकिर
राष्ट्रीयता/पता: पाकिस्तानी (मूल रूप से भारतीय, वर्तमान में रावलपिंडी में सक्रिय)
संबद्धता: लश्कर-ए-तैयबा (LeT) / अल-कायदा / ISIS
मास्टरमाइंड: 2012 के बेंगलुरु LeT साजिश मामले और 2013 के नांदेड़ LeT मामले (राजनेताओं और पत्रकारों की टारगेट किलिंग की साजिश) का मुख्य हैंडलर।
ऑनलाइन सिंडिकेट: रामेश्वरम कैफे विस्फोट (2024), मंगलुरु कुकर विस्फोट और अल-हिंद ISIS मॉड्यूल मामले में ऑनलाइन हैंडलर।
भर्ती: सोशल मीडिया और YouTube/Telegram चैनलों (जैसे ‘सवत अल हक’) पर राष्ट्र-विरोधी/जिहादी वीडियो के जरिए युवाओं की भर्ती।
इतिहास: वर्ष 2013 में आतंकी फरहतुल्लाह गोरी की मदद से पाकिस्तान भाग गया था।

यह खबर भी पढ़ें – 8 से 10 जुलाई तक प्रधानमंत्री मोदी का Australia दौरा

Bikash Kumar Jha
Bikash Kumar Jha
Reporter

No Filter Journal Daily में Subscribe करें

एक ईमेल। छह ज़रूरी खबरें। बिना किसी शोर के — हर सुबह।