शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा ‘कॉकटेल 2’ ने ओपनिंग डे यानि शुक्रवार 19 जून को ही चौंका दिया है।
दर्शकों के मिली जुली रिव्यु के बाद भी कॉकटेल 2 ने पहले दिन काफी शानदार ओपनिंग की है ।
14 साल पुराने कॉकटेल फिल्म को पछाड़ा पीछे
साल 2012 में रिलीज हुई ओरिजिनल ‘कॉकटेल’ ने भारत के बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सिर्फ ₹10.95 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था, वही दूसरे तरफ 14 साल बाद आयी कॉकटेल 2 ने पहले ही दिन इसे मात दे दी । अब इस फिल्म के आगे का सफर ‘वर्ड ऑफ माउथ’ पर निर्भर करेगा, खासकर फिल्म देखने गए लोगों और क्रिटिक्स की प्रतिक्रिया देखने के बाद तो यही कहा जा सकता है।
कितना हुआ कॉकटेल 2 का कलेक्शन पहले ही दिन में ?
पहले दिन कॉकटेल 2 ओवरसीज मार्केट में ₹4 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है। इस तरह देश और विदेश मिलाकर इसने वर्ल्डवाइड ₹20.20 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। भारत में में शुक्रवार को फिल्म के शोज में सुबह से ही करीब 20% ऑडियंस ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई थी। वही शाम और देर रात के शोज में दर्शकों की संख्या बढ़कर 35-40% तक पहुंच गई। उम्मीद यही है कि अब वीकेंड में शनिवार और रविवार को इसकी कमाई और ज्यादा बढ़ेगी।

कितनी लागत है इस फिल्म की ?
अगर इस फिल्म की लागत की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को बनाने में ₹150 करोड़ का बजट रखा था । बताया जा रहा है की यह होमी अदजानिया के डायरेक्शन में ही बनी ‘कॉकटेल’ का स्पिरिचुअल सीक्वल है।
अब देखना यह होगा की कॉकटेल को पीछे पहले दिन ही छोड़ने वाली यह फिल्म कॉकटेल 2 आने वाले समय में कितना सुपरहिट निकलती है ।