1. Home
  2. Latest News
  3. Punjab Local Body Elections 2026 : पंजाब में कल निकाय चुनाव के लिए वोटिंग, 7555 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Latest News

Punjab Local Body Elections 2026 : पंजाब में कल निकाय चुनाव के लिए वोटिंग, 7555 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

Punjab Local Body Elections 2026 : पंजाब में कल निकाय चुनाव के लिए वोटिंग, 7555 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

Punjab Local Body Elections 2026: पंजाब में स्थानीय निकाय चुनावों का बिगुल बज चुका है। अब कल 26 मई को राज्य के विभिन्न नगर निगमों में , नगर कौंसिलों और नगर पंचायतों के लिए मतदान होना है। पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस चुनाव में कुल 7,555 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं, जिनके भाग्य का फैसला 35 लाख से अधिक मतदाता करेंगे।
सुरक्षा के लिहाज से चुनाव आयोग बेहद सतर्क है। राज्य के कुल 740 मतदान केंद्रों को संवेदनशील और 274 को अति-संवेदनशील (Hyper-sensitive) के केटेगरी में रखा गया है।

किस पार्टी के कितने उम्मीदवार?

इस बार के पंजाब निकाय चुनाव में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। पंजाब की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (AAP) ने सबसे ज्यादा कैंडिडेट मैदान में उतारे हैं।

आम आदमी पार्टी (AAP) के : 1,801 उम्मीदवार

इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) के : 1,550 उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के : 1,316 उम्मीदवार

शिरोमणि अकाली दल (SAD) के : 1,251 उम्मीदवार

बहुजन समाज पार्टी (BSP) के: 96 उम्मीदवार

निर्दलीय व अन्य: 1,528 निर्दलीय और 13 अन्य दलों के प्रत्याशी

निकायों के स्तर पर बात करें तो नगर निगमों के लिए 1,613, नगर कौंसिलों के लिए 5,142 और नगर पंचायतों के लिए 800 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं।

सुरक्षा हाई अलर्ट पर, गर्मी को देखते हुए किये गए विशेष इंतजाम

पंजाब के चुनाव कमिश्नर राजकमल चौधरी ने बताया, मतदान सुबह 8:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:00 बजे तक चलेगा। जो मतदाता शाम 5:00 बजे तक पोलिंग बूथ के अंदर प्रवेश कर जाएंगे, उन्हें वोट डालने का मौका दिया जाएगा। वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर पीने के पानी और छाया की विशेष व्यवस्था करने के आदेश दिए गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए राज्य पुलिस के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों की बैठकें लगातार चल रही हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया जा रहा है।

अहम जानकारी: पंजाब सरकार ने वोटिंग के दिन यानी 26 मई मंगलवार को राज्य में सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday) घोषित किया है। यह छुट्टी चंडीगढ़ स्थित पंजाब के सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों पर भी लागू होगी।

निष्पक्ष चुनाव के लिए किए गए 5 बड़े उपाय

वीडियोग्राफी के जरिये पूरी होगी पारदर्शिता : चुनावी पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मतदान केंद्रों के भीतर और बाहर सीसीटीवी व वीडियोग्राफी से निगरानी रखी जाएगी।

विशेष कतार से मिलेगा महिला को लाभ : महिला मतदाताओं की सुविधा के लिए पोलिंग बूथों पर अलग से लाइनों की व्यवस्था की गई है।

प्रशासनिक पर्यवेक्षक की होगी नियुक्ति : चुनाव प्रक्रिया पर पैनी नजर रखने के लिए 23 IAS और PCS अधिकारियों को बतौर ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।

पंजाब

सुरक्षा कमान: सुरक्षा व्यवस्था की कमान 6 विशेष आईपीएस (IPS) अधिकारियों को सौंपी गई है।

नोडल ऑफिसर: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रवीण सिन्हा को इस पूरे चुनाव का नोडल ऑफिसर बनाया गया है।

आपको बता दें कि इससे पहले दिसंबर 2024 में हुए चुनावों के दौरान पंजाब में 61% मतदान दर्ज किया गया था। इस बार प्रशासन को वोटिंग प्रतिशत और बढ़ने की उम्मीद है। इन चुनावों के नतीजे 29 मई को घोषित किए जाएंगे।

Bikash Kumar Jha
Bikash Kumar Jha
Reporter

No Filter Journal Daily में Subscribe करें

एक ईमेल। छह ज़रूरी खबरें। बिना किसी शोर के — हर सुबह।