1. Home
  2. Latest News
  3. WhatsApp का नया अपडेट बिना नंबर दिए बात कर सकते है लोगों से क्या है नया फीचर ?
Latest News

WhatsApp का नया अपडेट बिना नंबर दिए बात कर सकते है लोगों से क्या है नया फीचर ?

WhatsApp का नया अपडेट बिना नंबर दिए बात कर सकते है लोगों से क्या है नया फीचर ?

WhatsApp का नया अपडेट आ गया है जहाँ आप बिना अपना नंबर दिए लोगों से WhatsApp पर जुड़ सकते है।यह नया अपडेट उन लोगों के लिए खास है जो अपना नंबर बिना दिए लोगों से WhatsApp एप्लीकेशन से जुड़ना चाहते है ।

कैसे उठाये इस WhatsApp के नए अपडेट का लाभ ?
आप एक यूज़रनेम रिज़र्व कर सकते हैं, जिसका इस्तेमाल आप इस साल के आखिर में फ़ीचर लॉन्च होने पर कर सकेंगे। आपको बता दें टेलीग्राम एप्लीकेशन पर इसकी सुविधा है। लेकिन अब तक WhatsApp ने ऐसी कोई फीचर अब तक नहीं लायी थी लेकिन WhatsApp द्वारा किये गए घोसणा में उन्होंने साफ़ कर दिया है की यह फीचर अब आपको WhatsApp पर भी देखने को मिलेगी।

अपना Username WhatsApp पर कैसे चुने ?
WhatsApp ने इस प्रक्रिया को जटिल नहीं बल्कि काफी सरल रखा है अगर आप अपना Username WhatsApp के लिए चुनना चाहते है तो इसमें बस कुछ ही सेकंड लगेंगे बस पक्का कर लें कि आपके पास WhatsApp का लेटेस्ट वर्शन हो और फिर Settings > Account > Username पर जाएं।

WhatsApp

क्या है WhatsApp द्वारा जारी किया गया बात
WhatsApp ने अपने X हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ” आपका फ़ोन नंबर आपकी निजी जानकारी है और कभी-कभी आप अपना नंबर दिए बिना ही दूसरों से जुड़ना चाहते हैं। इसीलिए हम WhatsApp के लिए यूज़रनेम का फ़ीचर ला रहे हैं।
इस हफ़्ते से, आप एक यूज़रनेम रिज़र्व कर सकते हैं, जिसका इस्तेमाल आप इस साल के आखिर में फ़ीचर लॉन्च होने पर कर सकेंगे। इसमें बस कुछ ही सेकंड लगेंगे; बस पक्का कर लें कि आपके पास WhatsApp का लेटेस्ट वर्शन हो और फिर Settings > Account > Username पर जाएं। ”

 

Bikash Kumar Jha
Bikash Kumar Jha
Reporter

No Filter Journal Daily में Subscribe करें

एक ईमेल। छह ज़रूरी खबरें। बिना किसी शोर के — हर सुबह।