1 से 3 जुलाई 2026 तक भारत के आधिकारिक दौरे पर रहेंगी Japan PM Sanae Takaichi जहां जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची नई दिल्ली में आयोजित 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगी।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के निमंत्रण पर Japan PM Sanae Takaichi 1 से 3 जुलाई 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगी। इसी दौरान भारत की राजधानी नई दिल्ली में 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन का आयोजन भी होगा, जहाँ दोनों देशों के शीर्ष नेता द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा में भाग भी लेंगे।
Japan PM Sanae Takaichi की पहली भारत यात्रा
आधिकारिक तौर पर यह Japan PM Sanae Takaichi की पहली भारत यात्रा होने वाली है। आपको बता दें यह दौरा अगस्त 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किये गए टोक्यो यात्रा और वहां आयोजित 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद भारत के राजधानी नई दिल्ली हो रहा है। इसे दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में काफी अहम कदम के रूप में देखा जा रहा है।

कई मुद्दों पर चर्चा की सम्भावना
16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान भारत और जापान के बीच राजनीतिक, आर्थिक, व्यापार, निवेश, रक्षा एवं सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, डिजिटल सहयोग, हरित ऊर्जा, बुनियादी ढांचा, सेमीकंडक्टर, आपूर्ति श्रृंखला और लोगों के बीच संपर्क जैसे विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे सहयोग की समीक्षा भी की जाएगी। साथ ही भविष्य के सहयोग के नए क्षेत्रों में बेहतर करने के लिए चर्चा होने की संभावना है।

क्या है इस सम्मलेन से उम्मीद
दोनों देश के प्रधानमंत्री के बीच क्षेत्रीय और वैश्विक मामलों पर विचारों का आदान-प्रदान होगा। उम्मीद है कि इस चर्चा के केंद्र में हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा, मुक्त व समावेशी इंडो-पैसिफिक का विज़न, वैश्विक आर्थिक चुनौतियां और बहुपक्षीय मंचों पर तालमेल जैसे विषय रहेंगे।
यह खबर पढ़ें – बंगाल में 29 जून सोमवार को UCC पर चर्चा हो सकता है ,जाने पूरी खबर ?