Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामले में अब प्रारंभिक जांच रिपोर्ट्स के सौपने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर FIR दर्ज कर ली गयी है और FIR में 8 लोगों का नाम भी शामिल है जो इस प्रकरण में सबसे बड़ी कारवाही है आपको बता दें इससे पहले अब तक ऐसी कारवाही इस मामले में नहीं देखने को मिला था ।
Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश ने क्या कहा ?

Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामले में अखिलेश यादव ने अपने X हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ” भाजपा राज में नाइंसाफ़ी की दिखेगी ये झांकी
फुनगी को फाँसी, शाखाओं को मिलेगी माफ़ी!
जनता कह रही है कि पहले SIT के बहाने सारे सबूत साफ़ कर दिये गये होंगे और ये निश्चित कर लिया गया होगा कि किन बड़ी मछलियों को बचाना है और किसको फँसाना है, उसके बाद FIR हो रही है।
लगता है SIT को पहले रिपोर्ट बनाकर दे दी गई होगी और उसके हिसाब से जाँच की गई होगी मतलब निष्कर्ष पहले निकाल लिया गया होगा।”
भाजपा राज में नाइंसाफ़ी की दिखेगी ये झांकी
फुनगी को फाँसी, शाखाओं को मिलेगी माफ़ी!जनता कह रही है कि पहले SIT के बहाने सारे सबूत साफ़ कर दिये गये होंगे और ये निश्चित कर लिया गया होगा कि किन बड़ी मछलियों को बचाना है और किसको फँसाना है, उसके बाद FIR हो रही है।
लगता है SIT को… pic.twitter.com/kleY4wdhTj
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 25, 2026
Ram Mandir चढ़ावा चोरी में कौन से मामले में दर्ज हुई FIR
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामले में दर्ज की गयी FIR में 8 लोगों के नाम शामिल हैं, जिनपर BNS की धारा 306, 316, 317 और 61 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्रा समेत आधा दर्जन लोगों पर गबन, धोखाधड़ी, आपराधिक साज़िश की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
दो दिन पहले SIT ने सौपी थी अपनी रिपोर्ट
दो दिन पहले Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामले को लेकर जांच कर रही SIT के टीम ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट शासन को सौंपी थी, जिसकी संस्तुति और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद अब इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले को लेकर राज्य सरकार सख्त कार्रवाई के विचार में है, ऐसे में अगले कुछ दिनों में बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें – Khan Sir के कोचिंग में उठा धुआं शॉर्ट सर्किट होने से छात्रों में हड़कंप