मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को बंगाल विधानसभा में UCC यानी uniform civil code पर चर्चा हो सकती है।सूत्रों के मुताबिक बंगाल में सुवेंदु के अगुवाई वाली सरकार 29 जून को विधानसभा में इस बिल को पेश करने जा रही है ।
भाजपा के मैनिफेस्टो का हिस्सा है UCC बिल
भाजपा बंगाल में चुनाव से पहले अपना संकल्प पत्र जारी किया था जिसमे उन्होंने इस मुद्दे को भी रखा था कि बंगाल में अगर भाजपा के अगुवाई में सरकार बनती है तो हम UCC बिल लाएंगे और समान नागरिक संहिता (UCC) बिल लाया जायेगा।अब ऐसे में यह रिपोर्ट्स दवा करती है कि बंगाल में भाजपा अपना चुनावी वादे जो कि उन्होंने अपने संकल्प पत्र में किया था उसको पूरा करने के तरफ कदम बढ़ा रही है।
राजनीतिक रूप से अगर देखे तो यह बड़ा अहम् कदम माना जा रहा है क्यूंकि बंगाल में पिछली तृणमूल सरकार ने हमेशा ही UCC का विरोध किया था।
ऐसे में इस बिल को लाना और अब भाजपा शाशन में इसे पास करना अपने आप में बीजेपी सरकार के लिए उपलब्धि के तौर पर देखा जायेगा ।

सुवेंदु अधिकारी ने UCC पर क्या कहा ?
इन कयासों के बीच जब आज पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से UCC पर सवाल किया गया तो उन्होंने यह स्पष्ट किया कि ” उनकी सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) को सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए लागू करेगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में उत्तराखंड गुजरात और असम जैसे भाजपा शासित राज्यों की प्रक्रिया का अनुसरण करेगा।
#WATCH | Kolkata, West Bengal: CM Suvendu Adhikari says, “The Uniform Civil Code will happen in Bengal. There is a procedure that we will tell you in the Assembly, a committee is formed under the leadership of the sitting inquiry. The way it happened in Gujarat, Uttarakhand and… pic.twitter.com/4rKwNIvGDL
— ANI (@ANI) June 26, 2026
यह भी पढ़ें – चंपत राय और अनिल मिश्रा का आज Ram Temple ट्रस्ट से इस्तीफा, जाने अब क्या होगा आगे ?