wayanad में भयानक मंज़र आज दोपहर देखने को मिला जहाँ भूस्खलन द्वारा मचाई तभी का एक छोटा सा अंश CCTV में कैद हो गया।
आप भी देखिये इस वीडियो को
VIDEO | Kerala: Landslide near Meenakshi Bridge at Kalladi, where work on a tunnel road project connecting Malappuram and Wayanad districts was going on. One killed, seven injured, another seven missing, says Kerala CM V D Satheesan. CCTV visuals of the incident.#KeralaNews… pic.twitter.com/4tUkNZCUz7
— Press Trust of India (@PTI_News) July 7, 2026
wayanad में अब तक 4 लोगों की जान गयी है वहीँ अब तक 4 लोग लापता है और 7 लोग बुरी तरह जख्मी भी है। वायनाड की सांसद प्रियंका गाँधी वाड्रा ने भी मदद की अपील की है।
कैसे हुआ हादसा ?
यह हादसा कल्लाडी स्थित मीनाक्षी पुल के पास हुआ, जहाँ ‘अनक्कमपोयिल–कल्लाडी सुरंग सड़क परियोजना’ के wayanad छोर का निर्माण कार्य चल रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, लगातार हो रही भारी बारिश के कारण खुदाई से निकला मिट्टी का एक विशाल ढेर ढह गया, जिससे कार्यस्थल का एक बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया। वर्तमान में कई सुरक्षा एजेंसियों द्वारा बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचावकर्मी युद्धस्तर पर जुटे हैं। बताया जा रहा है कि भूस्खलन की चपेट में आए सभी लोग सुरंग परियोजना में कार्यरत मजदूर हैं।
wayanad की सांसद प्रियंका गाँधी वाड्रा ने इसपर क्या कहा ?
wayanad से कांग्रेस सांसद प्रियंका गाँधी ने इस मामले पर अपने X पर पोस्ट करते हुए लिखा ” भूस्खलन में फंसे लोगों को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है। माननीय मुख्यमंत्री श्री वी.डी. सतीसन खुद राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं; पुलिस और NDRF की टीमें कुछ समय से मौके पर मौजूद हैं, और SDRF की टीमें तथा सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक भी वहां पहुंच चुके हैं।
हम सभी जिला प्रशासन, तिरुवनंतपुरम से आ रहे मंत्रियों टी. सिद्दीक और ए.पी. अनिल कुमार, स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों और संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
मैं UDF कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम जनता से अपील करता हूं कि वे प्रशासन के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए हर संभव मदद करें। ऐसे समय में, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि राहत और बचाव कार्यों में कोई बाधा न आए और हम बिना किसी व्यवधान के हर संभव सहायता प्रदान करें। ”
All efforts are on to rescue those still trapped in the landslide. Respected CM, Shri. V D Satheesan is monitoring relief efforts himself, the police and NDRF have been at the site for some time, SDRF teams and civil defence volunteers have also reached.
We are all coordinating…
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 7, 2026
प्रियंका गाँधी वाड्रा ने त्रासदी पर जताया अपना दुःख
प्रियंका गाँधी ने wayanad में हुए इस त्रासदी पर अपना दुःख जताते हुए कहा कि ” जिन लोगों ने अपने परिवार के कीमती सदस्यों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं; इस मुश्किल समय में हम आपके साथ खड़े रहेंगे और हर संभव मदद देंगे। जो लोग अभी तक नहीं मिले हैं, उनके लिए हमारी प्रार्थनाएं और उम्मीदें हैं—उम्मीद है कि वे हिम्मत बनाए रखेंगे और बचाव दल उन तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं; साथ ही, उनके प्रियजन जो उनका इंतजार कर रहे हैं, उन्हें इस दुखद घड़ी में साहस मिले।”
यह खबर पढ़ें – राम मंदिर मामले पर Champat Rai ने तोड़ी चुप्पी क्या कहा जानिए इस रिपोर्ट में