1. Home
  2. Politics
  3. Champat Rai को मिला संतों का समर्थन कहा इस्तीफे को स्वीकार नहीं करना चाहिए
Politics

Champat Rai को मिला संतों का समर्थन कहा इस्तीफे को स्वीकार नहीं करना चाहिए

Champat Rai को मिला संतों का समर्थन कहा इस्तीफे को स्वीकार नहीं करना चाहिए

अयोध्या में चढ़ावा चोरी को लेकर हर रोज़ कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है इसी कड़ी में अब अयोध्या के कुछ संत समाज Champat Rai के समर्थन में खड़े उतरे है उन्होंने कहा है कि जांच सआईटी द्वारा जो भी सामने आएगी उसके बाद निर्णय इसपर निर्णय लिया जाएगा। हम संत ये मांग करते हैं कि ट्रस्ट को उनके इस्तीफे को स्वीकार नहीं करना चाहिए ।

Champat Rai के समर्थन में संतो ने क्या कहा ?

राघवेश दास वेदांती संत ने इस मामले पर अपनी बात रखते हुए कहा कि ” अयोध्या के संत महंत ट्रस्ट से मांग करते हैं… माननीय चंपत राय जी का इस्तीफा स्वीकार नहीं करना चाहिए। जो कोष की व्यवस्था माननीय गोविंद देव गिरि जी महाराज जी की है, उनको ट्रस्ट का आय-व्यय प्रस्तुत करना चाहिए। उसकी जिम्मेदारी चंपत राय जी की नहीं है। बाकी Champat Rai जी की जो जिम्मेदारी है, मंदिर निर्माण की, व्यवस्था की… और जो काउंटिंग में गड़बड़ी हुई है, चढ़ावा में जो चोरी हुई है, वो अपराधी पकड़े गए हैं, एसआईटी (SIT) ने उनको प्रस्तुत किया है, रिमांड में लिया है और थोड़े दिन बाद फाइनल रिपोर्ट आएगी तो दूध का दूध पानी का पानी होगा।

Champat Rai

शशिकांत दास महंत राम कचहरी मंदिर ने इस मामले पर अपनी बात रखते हुए कहा कि “Champat Rai को दोषी बनाया जा रहा है जो बिल्कुल निराधार है।इसमें एक बहुत बड़ी साजिश कार्य कर रही है कि चंपत राय को हटा दिया जाए, हम लोग दोनों हाथ से लूटें राम मंदिर को, ऐसी व्यवस्था की जा रही है।

अब देखना ये है कि आने वाले राम मंदिर ट्रस्ट के मीटिंग जो 6 जुलाई को आयोजित होने जा रही है उसमे क्या होता है। आपको बता दें SIT द्वारा इस मामले में अब तक जांच चल रही है जो आरोपी अब तक पकडे गए है उनकी जांच भी चल रही है पुलिस हर तथ्य को सही से खंगाल रही है ।

Champat Rai

यह खबर भी पढ़ें – तृणमूल के प्रदेश अध्यक्ष Chandrima Bhattacharya ने दिया अपने सभी पदों से इस्तीफा

Bikash Kumar Jha
Bikash Kumar Jha
Reporter

No Filter Journal Daily में Subscribe करें

एक ईमेल। छह ज़रूरी खबरें। बिना किसी शोर के — हर सुबह।