1. Home
  2. Politics
  3. Yogi Adityanath ने बताया सपा की पीड़ा कहा – जहाँ राम मंदिर है वहां ये बाबरी देखना चाहते थे
Politics

Yogi Adityanath ने बताया सपा की पीड़ा कहा – जहाँ राम मंदिर है वहां ये बाबरी देखना चाहते थे

Yogi Adityanath ने बताया सपा की पीड़ा कहा – जहाँ राम मंदिर है वहां ये बाबरी देखना चाहते थे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath आज प्रतापगढ़ में ₹384 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न जनहितकारी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया और लोगों को संबोधित भी किया जहाँ Yogi Adityanath ने अपने समयबोधन में अयोध्या राम मंदिर में हुए कथित चोरी को लेकर जो राजनीतिकरण हो रही है उसका जिक्र योगी आदित्यनाथ ने अपने सम्बोधन के दौरान किया।

राम मंदिर के मुद्दे पर बोलने का विपक्ष को नहीं है अधिकार – Yogi Adityanath

किस-किस प्रकार के मुद्दों को लेकर के आते हैं, कोई मुद्दा नया यहाँ नहीं। जाति के नाम पर विभाजन या आस्था पर प्रहार, यही है आज कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का मात्र दो मुद्दे बचे हुए हैं।

आपने देखा होगा पिछले कुछ दिनों से इनके द्वारा भारत की सनातन आस्था पर प्रहार करने की कितनी शरारतें हो रही हैं, किस प्रकार की बयानबाज़ी की जा रही है। याद करिए जो कांग्रेस कहती थी कि ‘राम हुए ही नहीं’, जो कांग्रेस कहती थी कि ‘कृष्ण हुए ही नहीं’—अयोध्या में जो कांग्रेस, जो समाजवादी पार्टी, बाबरी ढाँचे का समर्थन करके उसके लिए घड़ियाली आँसू बहा रही थी, आज वही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी गिरगिट की तरह कैसे रंग बदली है? अब आप देख रहे होंगे, अब कह रहे हैं ‘अयोध्या में आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है।’

अरे, आस्था के साथ कौन खिलवाड़ हो रहा है, यह तो बताओ पहले? और तुम्हारी आस्था कब से अयोध्या पे हो गई? यह राम भक्त बोलें कि ‘हमारी आस्था अयोध्या पर है’, इनको बोलने का अधिकार है।”

Yogi Adityanath ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा वक़्फ़ के नाम पर चुप्पी क्यों ?

Yogi Adityanath ने अपने भाषण के दौरान विपक्षी दलों पर सवाल खड़े करते हुए कहा ” संदेह इस बात का होता है कि यह लोग एक घटना को किस तरीके से बढ़ाकर के हिंदुओं को अपमानित करके आस्था पर प्रहार करने का काम कर रहे हैं। मैं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोगों से पूछना चाहता हूँ। अयोध्या में जिस कथित चोरी पर तुम हिंदू आस्था पर खिलवाड़ कर रहे हो, एक भी बार बताओ, वक्फ के नाम पर हजारों हेक्टेयर लैंड प्रदेश में भी और देश के अंदर भी बेची गई। एक भी बार, एक भी बार यह लैंड गरीब की थी, कमजोर तबके के लोगों की थी। यह लैंड जिसको गरीबों के नाम पर पट्टा दिया जा सकता था, जहाँ पर कन्वेंशन सेंटर बनाया जा सकता था, जहाँ पर किसी राजेंद्र मौर्य जैसे किसी गरीब व्यापारी के लिए दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बनाए जा सकते थे जहाँ से वह अपनी प्रतिभा और अपनी कारीगरी का परिचय देकर के दुनिया को देता।

इन्होंने वक्फ के नाम पर उस लैंड को कब्ज़ा करवा करके, बेच करके और कुछ चंद चुनिंदा लोगों ने वक्फ के नाम पर उस लैंड का वारा-न्यारा किया है, एक भी बार कांग्रेस और समाजवादी पार्टी बोली नहीं। एक भी बार बोली नहीं।

अयोध्या के बारे में तो मैंने पिछले दिनों ही कहा था। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने उत्तर प्रदेश सरकार से एसआईटी (SIT) के गठन की बात की थी और मैंने कहा था एसआईटी दूध का दूध और पानी का पानी करके रहेगी।

Yogi Adityanath ने लोगों को आस्वस्थ करते हुए कहा की अयोध्या में एसआईटी ने जो जाँच की, प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर ट्रस्ट ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराई। एफआईआर के आधार पर जिनके खिलाफ साक्ष्य थे, उसके आधार पर कार्रवाई भी हुई है। योगी आदित्यनाथ ने अपने बात रखते हुए विपक्ष के नेताओं से सवाल पूछते हुए कहा ” वक्फ के नाम पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोगों के मुँह पे फेविकोल क्यों लग जाता है?”

यह खबर भी पढ़ें – Roti अगर गिनकर बनाते है तो यह खबर आपके लिए है।

Bikash Kumar Jha
Bikash Kumar Jha
Reporter

No Filter Journal Daily में Subscribe करें

एक ईमेल। छह ज़रूरी खबरें। बिना किसी शोर के — हर सुबह।