आपको बता दें ईरान एक इस्लामिक राष्ट्र है और मामला बेहद चौकाने वाला भी कह सकते है की ईरान एक अदालत ने एक गायिका परस्तू अहमदी को 74 कोड़े मारने की सजा सुनाई है। गायिका अहमदी ने बिना हिजाब (Hijab) पहने एक परफॉर्मेंस को लाइव स्ट्रीम किया था, जसिके बाद वो वायरल हो गई थी। अब इस 74 कोड़े वाले फैसले का दुनिया में विरोध भी देखने को मिल रहा है।
अश्लील कंटेंट बनाने के तहत करार दिया दोषी
ईरानी के अदालत ने परस्तू अहमदी को ऑनलाइन अश्लील और अनैतिक कंटेंट बनाने और प्रकाशित करने के जरिए सार्वजनिक शालीनता का अपमान करने का दोषी बताया गया है। ईरानी अदालत ने अहमदी को 74 कोड़ने मारने की सजा सुनाई है । बल्कि इतना ही नहीं उन्हें दो साल तक ईरान छोड़ने पर रोक के साथ दो साल तक परफॉर्मेंस देने पर भी रोक लगा दी गयी है।

मामला कब का है ?
दरअसल पूरा मामला वर्ष 2024 की एक परफॉर्मेंस से जुड़ा है, जिसमें अहमदी ने बिना हिजाब पहने देशभक्ति गीत अज खूने जवानाने वतन लाइव गाया था। पुरे कॉन्सर्ट को उनके निजी यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम भी किया गया था और देखते ही देखते यह वायरल हो गया था। परफॉर्मेंस के काफी वायरल होने के बाद अहमदी और उनके कई संगीताकरों को हिरासत में लिया गया था। लेकिन आपको बात में उन्हें रिहा भी कर दिया गया था।
दुनिया में हो रही है इसकी आलोचना
ईरानी गायिका को सजा देने के इस फैसले की पूरी दुनिया में आलोचना की जा रही है। अमेरिका स्थित सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स इन ईरान में एडवोकेसी डायरेक्टर बहार गंदेहारी ने कहा, सिर्फ गाने और बिना हिजाब के सामने आने के लिए अहमदी को 74 कोड़े मारने की सजा इस बात का प्रमाण है कि ईरान में मानवाधिकार की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है।