1. Home
  2. Latest News
  3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब Amit Shah राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले
Latest News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब Amit Shah राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब Amit Shah राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मुलाकात केंद्रीय मंत्रिपरिषद में संभावित फेरबदल की अटकलों के बीच हुई है। आपको बता दें इससे पहले पीएम मोदी भी मंगलवार को राष्ट्रपति से मिले थे।

Amit Shah ने किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात

राष्ट्रपति भवन ने अपने सोशल मीडिया X पर एक तस्वीर साझा किया और तस्वीर को साझा करते हुए लिखा की ‘केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।’ आपको बता दें इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी।

इन मुलाकात के दौर के बाद मंत्रिपरिषद विस्तार की चर्चा तेज

मीडिया रिपोर्ट्स में इन मुलाकात को संभावित मंत्रिपरिषद विस्तार की चर्चाओं के संदर्भ में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।हाल ही में केरल से भाजपा के वरिष्ठ नेता जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा कार्यकाल समाप्त होने के बाद केंद्रीय मंत्रिपरिषद से अपना इस्तीफा दे दिया था।आपको बता दें जॉर्ज कुरियन अल्पसंख्यक तथा मत्स्य, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री के रूप में थे। बीजेपी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा के लिए पुनः उम्मीदवार नहीं बनाया और उनका कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो गया। इसके आलावा, रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह का भी राज्यसभा कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें राज्यसभा के लिए दोबारा शामिल नहीं किया गया है। रवनीत सिंह खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री का दायित्व भी संभाल रहे हैं। वह अगस्त 2024 में राजस्थान से उच्च सदन के लिए चुने गए थे। कुछ केंद्रीय मंत्रियों को उनके गृह राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियां दी गई हैं, जिससे संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाओं को और बल मिला है।

यह खबर भी पढ़ें – दुनियाभर में आज महसूस हुए कई भूकंप के झटके , क्या है पूरी खबर ?

Bikash Kumar Jha
Bikash Kumar Jha
Reporter

No Filter Journal Daily में Subscribe करें

एक ईमेल। छह ज़रूरी खबरें। बिना किसी शोर के — हर सुबह।