1. Home
  2. Latest News
  3. Earthquake : दुनियाभर में आज महसूस हुए कई भूकंप के झटके , क्या है पूरी खबर ?
Latest News

Earthquake : दुनियाभर में आज महसूस हुए कई भूकंप के झटके , क्या है पूरी खबर ?

Earthquake : दुनियाभर में आज महसूस हुए कई भूकंप के झटके , क्या है पूरी खबर ?

आज कई देशों में Earthquake के झटके महसूस किये गए है जिसमे सबसे तीव्र भूकंप के झटके वेनेजुएला और जापान में आये लेकिन आपको बता दें भारत में भी भूकंप के झटके आये है
तो अब जानते है कहाँ कितनी तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गए है

वेनेजुएला में महसूस किये गए दो Earthquake के झटके

गुरुवार को बहुत से जगह भूंकप देखने को मिला लेकिन वेनेजुएला में सबसे ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किये गए जिसमें 7.2 और 7.5 तीव्रता वाले झटके थे।इन दोनों भूकंप के बीच एक मिनट का अंतराल था लेकिन दोनों ही झटके काफी तीव्र थे, जिसके वजह से 22 मंजिला ईमारत भी जमीन पर गिर पड़ी।इन तेज़ भूकंप के झटकों से कई इमारतें ढह गईं। वेनेजुएला की राजधानी कराकास में लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल था और लोग अपने घरों से निकल कर सड़कों पर आ गए।

Earthquake

जापान में भी महसूस हुए तेज़ Earthquake के झटके

उत्तरी जापान के तट पर गुरुवार को ही रिक्टर पैमाने पर 6.9 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया। इस दौरान राजधानी टोक्यो सहित देश के कई हिस्सों में झटके महसूस किए गए। गनीमत यह रही कि भूकंप की गहराई और स्थान के कारण कोई सुनामी चेतावनी जारी नहीं की गई और न ही किसी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर है। झटकों के कारण कुछ इलाकों में इमारतों में कंपन हुआ, जिसके बाद एहतियातन बुलेट ट्रेन (Tohoku Shinkansen) की सेवाएं कुछ समय के लिए रोक दी गईं।

कैलिफ़ोर्निया में भी महसूस हुए Earthquake के झटके

आपको बता दें सबसे पहले कल भूकंप का सिलसिला शुरू कैलिफ़ोर्निया से हुई थी जहाँ उत्तरी कैलिफोर्निया में 5.6 तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किये गए थे जिससे अमेरिकी मीडिया में रिपोर्ट भी की गयी थी जहाँ दीवारों में चटकन देखने को मिले लेकिन गनीमत की बात यह है की इसका ज्यादा बुरा प्रभाव देखने को नहीं मिला

नेपाल में भी महसूस हुए Earthquake के झटके

भारतीय समय अनुसार सुबह 5 बजकर 21 मिनट और 46 सेकंड पर नेपाल में भी Earthquake के झटके महसूस हुए जिसकी तीव्रता 3.8 मापी गयी लेकिन राहत की बात यह है की इन झटकों से कोई हानि नहीं हुई

भारत के जम्मू कश्मीर और सिक्किम में भी हिला धरती

भारत के जम्मू-कश्मीर में भी धरती हिल गई। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में Earthquake के झटके महसूस किए गए है ।वहीं नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई है। हालांकि इसकी वजह से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर अब तक सामने नहीं आई है।वही सिक्किम में 2 .8 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस हुए

यह भी पढ़ें – Passport अब Citizen Proof नहीं , तो क्या है नागरिकता का प्रमाण छिड़ा सोशल मीडिया पर बहस ?

Bikash Kumar Jha
Bikash Kumar Jha
Reporter

No Filter Journal Daily में Subscribe करें

एक ईमेल। छह ज़रूरी खबरें। बिना किसी शोर के — हर सुबह।