1. Home
  2. Latest News
  3. Passport अब Citizen Proof नहीं , तो क्या है नागरिकता का प्रमाण छिड़ा सोशल मीडिया पर बहस ?
Latest News

Passport अब Citizen Proof नहीं , तो क्या है नागरिकता का प्रमाण छिड़ा सोशल मीडिया पर बहस ?

Passport अब Citizen Proof नहीं , तो क्या है नागरिकता का प्रमाण छिड़ा सोशल मीडिया पर बहस ?

Passport अब Citizen Proof नहीं बल्कि पासपोर्ट सिर्फ यात्रा का दस्तावेज है।जी हाँ MEA ने यह साफ कर दिया है कि Passport सिर्फ आपका यात्रा का दस्तावेज है। यह कोई भारत की नागरिकता का सबूत नहीं है। ऐसे में यह बहस छिड़ गई है कि आधार, पैन कार्ड और वोटर आईडी जैसे दस्तावेज भी नागरिकता साबित करने के लिए मान्य नहीं हैं तो फिर कौन सा सबूत मान्य होगा?

इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग बातें बना रहे है आइये देखते है इससे जुड़े कुछ पोस्ट

Passport अब Citizen Proof नहीं मुद्दे पर कपिल सिब्बल ने क्या कहा ?

कपिल सिब्बल ने अपने X अकाउंट पर Passport अब Citizen Proof नहीं मुद्दे पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ” MEA
24 जून, 2026 :“पासपोर्ट यात्रा के लिए एक दस्तावेज़ है, न कि नागरिकता का दस्तावेज़।”
तो फिर नागरिकता का सबूत कौन-सा दस्तावेज़ है?
BLO मेरी नागरिकता पर शक कर सकता है ।मुझे वोट देने के अधिकार से वंचित कर सकता है
नतीजा
BJP चुनाव जीत जाती है
मामला सुप्रीम कोर्ट पहुँचता है!

अमित किलोर ने भी किया व्यंग क्या कहा

वहीँ अमित किलोर ने इस मुद्दे पर वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लिखा कि ” Passport एक यात्रा दस्तावेज़ है, citizen Proof नहीं- विदेश मंत्रालय।
तो क्या है नागरिकता का प्रमाण का?
हम भी नागरिक हैं या नहीं?
हमारे ये दस्तावेज कौन बना रहा है?
किस बात का टैक्स कट हो रहा है?

 

वही राजदीप सरदेसाई ने इस मुद्दे पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ” मेरे पास वोटर ID कार्ड है, लेकिन नहीं, यह नागरिकता का सबूत नहीं है।
मेरे पास आधार कार्ड है, लेकिन नहीं, यह नागरिकता का सबूत नहीं है।
मेरे पास पैन कार्ड है, लेकिन नहीं, यह नागरिकता का सबूत नहीं है।
मेरे पास passport है, लेकिन नहीं, यह नागरिकता का सबूत नहीं है।
तो मुझे नागरिकता का सर्टिफिकेट कौन देगा? कोई सरकारी अफ़सर?
मेरा सवाल सीधा-सा है: समस्या नागरिक के साथ है, या खुद उस ‘माई-बाप’ सरकार के साथ? 😡

वही कुछ लोगों ने इसके पक्ष में लिखते हुए क्या कहा जरा ये भी पढ़िए

अखिलेश शर्मा ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ” ग़ैर नागरिकों को भी Passport मिल सकता है पासपोर्ट कभी भी नागरिकता का प्रमाणपत्र नहीं रहा है ।पासपोर्ट अधिनियम 1967 (Passport Act 1967) कहता है कि पासपोर्ट गैर-नागरिकों को भी दिया जा सकता है। 2013 से बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसलों ने यह साफ कर दिया है कि पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं है।”

 

इस मिली जुली प्रक्रिया के बाद आप क्या समझते है क्या passport किसी भी देश के नागरिकता का प्रमाण है या नहीं या सिर्फ यह यात्रा का दस्तावेज है अपनी राय हमसे जरूर कमेंट सेक्शन में साझा करें।

Passport

यह भी पढ़ें – PM Modi ने आपातकाल पर सोशल मीडिया में साझा किया संदेश

Bikash Kumar Jha
Bikash Kumar Jha
Reporter

No Filter Journal Daily में Subscribe करें

एक ईमेल। छह ज़रूरी खबरें। बिना किसी शोर के — हर सुबह।