1. Home
  2. Latest News
  3. एयरफोर्स ने पहुँचाया NEET-UG 2026 का पेपर आज होगा री-एग्जाम
Latest News

एयरफोर्स ने पहुँचाया NEET-UG 2026 का पेपर आज होगा री-एग्जाम

एयरफोर्स ने पहुँचाया NEET-UG 2026 का पेपर आज होगा री-एग्जाम

पहली बार एयरफोर्स ने पहुंचाए NEET-UG 2026 के पेपर , 22 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल
आपको बता दें कि आज NEET-UG 2026 की परीक्षा 564 शहरों में दोबारा आयोजित की जा रही है। इस ऐतिहासिक री-एग्जाम में देश और विदेश के केंद्रों में कुल 22.79 लाख से अधिक परीक्षार्थी इस एग्जाम में बैठ रहे है ।

NEET-UG 2026 के परीक्षा केंद्र पर क्या ले जा सकते हैं ?

NTA ने NEET-UG 2026 के परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र, एक पहचान पत्र और दो फोटो के साथ निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिए कहा है। वही गर्मी को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर पीने के पानी, बिजली, पंखे व अभिभावकों के बाहर बैठने के लिए विशेष इंतजाम भी किए गए हैं।
आपको बता दें NTA ने दोबारा होने वाली इस NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर काफी सावधानियां बरती हैं। प्रश्नपत्र तैयार करने वाली विशेषज्ञ टीम को परीक्षा होने तक क्वारंटाइन में रखा गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रश्नपत्रों को एनटीए के 18 रीजनल सेंटरों तक भारतीय वायु सेना के विमानों और डाक विभाग की मदद से पहुंचाया गया है। परीक्षा केंद्रों पर स्थानीय पुलिस के साथ केंद्रीय बलों की भी तैनाती दी गई है।
जिलों के डीएम व एसपी को NEET-UG 2026 परीक्षा केंद्रों पर विशेष रूप से मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। किसी तरह के दुष्प्रचार व गड़बड़ियों से निपटने के लिए साइबर कमांडो जैसे सुविधा भी तैनात किए जा रहे हैं।

NEET-UG 2026

कब होगी परीक्षा केंद्र पर एंट्री ?

NTA ने इस बार NEET-UG 2026 परीक्षा अवधि को 15 मिनट के लिए बढ़ाया है। परीक्षा कुल तीन घंटे 15 मिनट की होगी। परीक्षा शुरू होने का समय दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी।

परीक्षा केंद्रों पर छात्रों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। 1.30 बजे के बाद NEET-UG 2026 परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

क्या है NEET-UG 2026 परीक्षा का ड्रेस कोड

NTA ने NEET-UG 2026 परीक्षा देने वाले छात्रों को हल्के रंग का आधे बांह का शर्ट या टी-शर्ट और साधारण पैंट या ट्राउजर पहनकर आने की सलाह दी है। फुटवियर में सिर्फ साधारण व कम हील वाले चप्पल व सैंडल पहनकर आने को कहा है।


वायुसेना ने संभाली पेपर पहुँचाने का कमान

रिपोर्ट्स के मुताबिक NTA ने NEET-UG 2026 परीक्षा के प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए पहली बार भारतीय वायुसेना की मदद ली है। एयरफोर्स के हेलिकॉप्टरों और विमानों ने 200 से अधिक उड़ानें भरकर पेपर देश के विभिन्न स्ट्रॉन्ग रूम और सेंटर्स तक सुरक्षित पहुंचाए हैं।
परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी सहित 12 भारतीय भाषाओं में आयोजित की जा रही है। पूरे आयोजन में तीन लाख से अधिक कर्मचारियों-अधिकारियों को लगाया गया है।

 

यह खबर भी पढ़ें –  NEET एग्जाम के लिए क्या है राज्यों की विशेष वेवस्था

 

Bikash Kumar Jha
Bikash Kumar Jha
Reporter

No Filter Journal Daily में Subscribe करें

एक ईमेल। छह ज़रूरी खबरें। बिना किसी शोर के — हर सुबह।