Lucknow Fire Incident : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज में 22 जून को चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग के मामले में सस्पेंड हुए FSSO कमलेंद्र सिंह के दो वीडियो सामने आए हैं। पहले वीडियो में उन्होंने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी को संबोधित करते हुए कहा था की अपने जैसे छोटे कर्मचारी पर कार्यवाही को अन्यायपूर्ण बताया था, जबकि दूसरे वीडियो में उन्होंने ने पहले वीडियो को आवेश में और भ्रमित होकर बनाया गया करार दिया और इसके लिए अब माफी मांग रहे है। FSSO कमलेंद्र सिंह ने अपने
पहले वीडियो में सीधे चीफ फायर ऑफिसर को इस लापरवाही और हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया था। लेकिन उन्होंने दूसरी वीडियो जारी करते हुए कहा कि मेरा वायरल वीडियो किसी के द्वारा भ्रमित करके मुझसे बनाया गया है ।
Lucknow Fire Incident पर क्या कहा FSSO कमलेंद्र सिंह ने
FSSO कमलेंद्र सिंह ने Lucknow Fire Incident पर अपने वायरल हुए वीडियो पर कहा की ” मैं द्वितीय अधिकारी कमलेंद्र कुमार सिंह। 22 तारीख की जो अग्नि दुर्घटना हुई, उसमें जो है 15 व्यक्तियों के मरने से मैं व्यथित था और जो ये वायरल वीडियो हो रहा है, वो किसी अन्य आदमी द्वारा मुझे भ्रमित करके वीडियो बनवाया गया है जो इस वीडियो का खंडन करते हैं और मैं अपने उच्च अधिकारियों पर भरोसा करते हैं कि जो भी जांच होगी निष्पक्ष जांच होगी और इस वायरल का हम खंडन करते हुए क्षमा चाहते हैं।”
आपको बता दें FSSO कमलेंद्र सिंह द्वारा लिखी गयी चिट्ठी और इनका वीडियो कल शाम को सोशल मीडिया पर काफी व्यूज बटोरी साथ ही लोगों ने सवाल भी उठाये लेकिन अब उसी मामले पर FSSO कमलेंद्र सिंह ने यह साफ़ कर दिया है की उनका जो वीडियो वायरल है वह उन्हें भ्रमित कर बनवाया गया। वही FSSO कमलेंद्र सिंह ने यह भी साफ़ कर दिया है की उन्हें जांच पर पूरा भरोसा है ।
लखनऊ अग्निकांड में सस्पेंड FSSO कमलेंद्र सिंह अपने वायरल बयान से पीछे हटे, कहा कि उन्हें भ्रमित कर वीडियो बनवाया गया और वह घटना में हुई 15 मौतों से बेहद व्यथित थे।
कमलेंद्र सिंह ने उच्च अधिकारियों पर भरोसा जताते हुए निष्पक्ष जांच की बात कही और वायरल वीडियो को लेकर सार्वजनिक रूप… pic.twitter.com/SXCzBfgWRd
— Ashutosh shukla (@Ashu9621101476) June 24, 2026
यह खबर पढ़ें- Lucknow Fire Incident में एक नया मोड़ निलंबित FSSO कमलेंद्र सिंह ने CM योगी को लिखा पत्र