1. Home
  2. others
  3. भारतीय सेना द्वारा दुधिया मेंअस्थायी फुट बेली ब्रिज का किया गया निर्माण,आज से आवाजाही शुरू
others

भारतीय सेना द्वारा दुधिया मेंअस्थायी फुट बेली ब्रिज का किया गया निर्माण,आज से आवाजाही शुरू

भारतीय सेना द्वारा दुधिया मेंअस्थायी फुट बेली ब्रिज का किया गया निर्माण,आज से आवाजाही शुरू

 

आपको बता दें भारतीय सेना ने मिरिक से सिलीगुड़ी जाने के लिए दुधिया में एक अस्थायी पैदल बेली ब्रिज बनाया है जिससे लोगों की आवाजाही हो सके।

बता दें की 5 दिन पहले भरी बारिश के दौरान दुधिया में बना ब्रिज पानी में बह गया था जिसके बाद आवाजाही पुरे रूप से ठप्प हो गयी थी। आपको बता दें दूधिया ब्रिज आठ महीने में ही भारी बारिश में बह गया इसपर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश भी दिए थे ।

सेना ने किया फुट बेली ब्रिज का निर्माण

भारतीय सेना ने दुधिया में बालासन नदी पर 34 मीटर लंबा पैदल पुल बनाया है, जिससे सिलीगुड़ी और मिरिक के बीच ज़रूरी संपर्क फिर से बहाल हो गया है और पशुपति फाटक जैसे बॉर्डर क्रॉसिंग पॉइंट तक पहुंच आसान हो गई है।

भारतीय सेना

इस नया बना पैदल पुल लोगों के सुरक्षित आवागमन में मदद करेगा। इसी मांग के आधार पर, सेना जल्द ही एक चौड़ा बेली ब्रिज बनाने पर भी काम कर रही है, जिससे गाड़ियां भी आसानी से गुज़र सकेंगी। इससे इलाके में पर्यटकों का आना-जाना फिर से शुरू हो सकेगा, जो स्थानीय लोगों की आजीविका के लिए बहुत ज़रूरी है।इस ढांचे को मज़बूत बनाने और इसके सुरक्षित इस्तेमाल के लिए सभी ज़रूरी सुरक्षा उपाय करने पर खास ध्यान दिया गया है।

Bikash Kumar Jha
Bikash Kumar Jha
Reporter

No Filter Journal Daily में Subscribe करें

एक ईमेल। छह ज़रूरी खबरें। बिना किसी शोर के — हर सुबह।