
इज़रायली राजदूत रुवेन अजर ने कहा हमें पाकिस्तान पर रत्ती भर भी भरोसा नहीं । आपकी जानकारी के लिए बता दे कल पाकिस्तान ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्ता करेगा | और ऐसे समय में यह बयान काफी कठोर प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा सकता है |
आख़िर बात कैसे यहाँ तक पहुँची की इजरायली राजदूत को मध्यस्थता करने वाले देश पाकिस्तान को दो टूक सुननी पड़ी ।
दरअसल शुक्रवार को पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्तता करने जा रहा है । जिसका लक्ष्य मध्य एशिया में शांति बहाल करना है ।
ऐसे हालात में आज इजरायली राजदूत रुवेन अजर ने कहा है कि पाकिस्तान आतंकवाद को प्रायोजित करने वाला देश है हम उनपर भरोसा नहीं करते है साथ ही उन्होंने कहा की स्थिति से निपटने के लिए हम अपने अमेरिकी मित्र पर निर्भर है ।
आपको बता दे यह बयान मध्यस्थता से ठीक पहले आज आया है अब क्या इसका असर हमें देखने को मिलेगा यह समय ही बताएगा ।
आपको बता दे तेहरान ने संकेत दिया है कि बातचीत उसके प्रस्तावित 10 सूत्री योजना पर आगे बढ़ेगी जिसमे कुछ अहम मुद्दे है जैसे की प्रतिबंधों में राहत भविष्य में होने वाले हमलों के ख़िलाफ़ आश्वासन और होमरुज़ स्ट्रैट से संबंधित व्यवस्था जैसे उपाय ।
शांति के प्रति खुलापन व्यक्त करने के बाद भी ईरान और अमेरिका के बीच गहरा अविश्वास बना हुआ है जो लेबनान में युद्धविराम उल्लंघन को लेकर चिंताओं और इस तथ्य से और आगे बढ़ गया है ।
रुवेन अजर ने जिक्र करते हुए यह भी बात स्पष्ट किया की पाकिस्तान हमारा recognition भी नहीं करता है ।

लेकिन वह अमेरिका के लिए फैसले में हमेशा उनका साथ दिया है इससे पहले भी हमने देखा है कि वो ग़ज़ा के मध्यस्ता के लिए ऐसे कड़े फैसलों पर हामी भरे है |
आपको बता दे कि ईरान और अमेरिका के बीच 28 फ़रवरी से जंग चल रहा था | जिसमे अभी दोनों देशों के बीच अभी युद्ध रुकी हुई है | साथ ही ईरान ने strait of Hormuz को बंद किया था जिसका असर western countries के साथ साथ दूसरे महाद्वीप पर भी इसका असर दिखा | अमेरिका ने ईरान के गैस सप्लाई पर भी हमला किया था जिससे गैस कि सप्लाई में भी दिक्कत देखने को मिली |
अब देखना यह होगा कि कल होने वाली पाकिस्तान के मध्यस्ता में यह द्विपक्षी बातचीत कितना कारगर होता है और यह युद्ध विराम होता है या नहीं अगर होता है तो किन किन शर्तों पर होता है | इन सभी तमाम जानकारी के लिए आप हमसे जुड़े रहे हम आपके साथ इसपर अपडेट भी साझा करेंगे |










Leave a Reply