No Filter Journal

Unfiltered News Honest Journalism

आज नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद के रूप में लेंगे सपथ कौन होगा 20 वर्ष बाद कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री ?

जी है नीतीश कुमार की अपर हाउस में आने की तैयारी पूरी हो चुकी है । आपको बता दें कल नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे है और उन्होंने साझा किया की वो शुक्रवार को सपथ लेंगे इससे बिहार में एनडीए जल्द ही नया मुख्यमंत्री का चेहरा बिहार में घोषित करेगा । वहीं नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने बिहार राज्य में काफी काम किया है और अब नई जिम्मेदारी निभाने जा रहे है ।

नीतीश कुमार
नीतीश कुमार

इसी कदम के साथ माना जा रहा है कि बिहार में नई सरकार बनने का रास्ता साफ़ हो गया है । लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार अब राज्यसभा सदस्य के तौर पर अपनी भूमिका शुरू करने के लिए तैयार है ।

नितीश कुमार का सपथ ग्रहण कब ?


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नीतीश आज दोपहर 12:15 बजे राज्यसभा के सदस्यता की सपथ लेंगे सपथ लेने के बाद आज शाम को ही वह पटना वापस लौटेंगे ।

नितीश कुमार की भूमिका ?

आपको बता दें नीतीश कुमार ने एक लंबी पारी मुख्यमंत्री के तौर पर बिहार राज्य में खेला है । नीतीश कुमार ने दो दशक बिहार के मुख्यमंत्री की भूमिका निभाई है । जहां उन्हें शराबबंदी से महिलाओं का काफ़ी समर्थन भी मिला वही उन्होंने अपने जीवन में लोकसभा में भी मंत्री के रूप में रहे है और साथ ही रेल मंत्री जैसे पद पर भी अपनी भूमिका निभायी है ।

दो दशक बाद कौन लेगा नितीश कुमार की जगह ?


आपको बता दे बिहार में NDA की सरकार है जिसमे भाजपा के साथ जानता दल यूनाइटेड शामिल है । उनके आज सपथ ग्रहण के बाद बिहार में राजनीतिक हलचल तेज होने की उम्मीद है । क्यूंकि बिहार को नया मुख्यमन्त्री दो दशक के बाद मिलने जा रहा है । माना जा रहा है कि एनडीए 14 अप्रैल के आस पास अपना नया मुख्यमंत्री चुन सकते है । अब देखना ये होगा कि इस पद के लिए प्रबल दावेदार के रूप में कौन उभर कर आते है । आपको बता दें की बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है और उपमुख्यमंत्री भाजपा के सम्राट चौधरी है जिनके पास बिहार का गृहमंत्रालय भी मौजूद है ।

वहीं दूसरी तरफ़ नीतीश कुमार ने अपने बेटे निशांत कुमार को भी राजनीति में अपने दल जनता दल यूनाइटेड में शामिल किया है ।
जब नीतीश कुमार से उनके बेटे निशांत पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने उसपर प्रतिक्रिया नहीं देते हुए कहा कि इसपर पार्टी के एनी नेता ही जवाब देंगे ।

वहीं बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी बदलाव की पुष्टि करते हुए कहा कि नीतीश जल्द ही मुख्यमंत्री पद छोड़ेंगे और बिहार में एनडीए की सरकार ही बनी रहेगी और राज्य नीतीश मॉडल के तहत ही आगे बढ़ेगा जो पिछले 20 साल से बिहार में लागू है ।

आपके अधिक जानकारी के लिए बता दे की नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्यसभा के लिए चुने गए थे और इसके बाद नीतीश कुमार ने 30 मार्च को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया था । और आज उसी कड़ी में कुछ देर बाद उनका राज्यसभा में सपथ होने जा रहा है ।

आपको क्या लगता है कौन है बिहार के अगले मुख्यमंत्री का दावेदार हमें अपना राय जरूर साझा करें ।

आखिर क्यों टूटा हुमायूँ और ओवैसी की पार्टी का गठबंधन ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *