
IPL 2026 का 15 वां मैच कल कोलकाता में लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला गया । मुकुल चौधरी की शानदार नाबाद अर्धशतकीय पारी के बल पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 विकेट से मैच जीत लिया ।
IPL 2026 के 15 वां मैच का क्या रहा नतीजा ?
आपको बता दें की कल लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था और केकेआर ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट गवा कर 181 रन बटोरे । और दूसरी इनिंग्स में सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 182 रन बनाकर 3 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया ।
IPL 2026 के 15 वां मैच में किसका रहा सबसे शानदार प्रदर्शन ?
लखनऊ की इस जीत में युवा खिलाड़ी मुकुल चौधरी ने सबसे अहम भूमिका निभायी जहाँ उन्होंने 27 गेंद में दो चौके और 7 छक्के की मदद से 54 रन की नाबाद पारी खेली । मुकुल चौधरी को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया । वही IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ये तीन मैच में दूसरी जीत है जबकि कोलकाता नाईट राइडर्स की यह 4 मैच में तीसरी हार है जबकि एक मैच बारिश के कारण टाइ हो गया था ।

IPL 2026 में कौन है कोलकाता के मुख्य भूमिका में
आपको बता दे अभिषेक नायर कोलकाता नाईट राइडर्स के हेडकोच है और अजिंक्य रहाणे कोलकाता के कप्तान है । कोलकाता नाईट राइडर्स को मिला ये लगातार तीसरी हार है अगर हम बारिश के बाद हुए मैच टाई को हटा दे तो आपको बता दे 8 तारीख को बंगाल के ईडन गार्डन में हुए मैच में पंजाब किंग्स और केकेआर को एक एक पॉइंट बारिश के वजह से मैच रद्द होने के वजह से मिला । कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने IPL 2026 में सिर्फ 124 रन जोड़े है । अगर हम पिछले सीजन की बात करें तो पुरे सीजन में अजिंक्य रहाणे ने 390 रन जोड़े ।

IPL में अब तक कोलकाता के नाम कितने खिताब
कोलकाता नाईट राइडर्स IPL में अब तक तीन खिताब अपने नाम की है । लेकिन अब तक IPL 2026 में अपना खाता तक नहीं खोल सकी है तो क्या इसका जिम्मेदारी तय की जाएगी या फिर अभी और इंतजार किया जाएगा ।










Leave a Reply