1. Home
  2. Latest News
  3. Manish Tiwari का छलका दर्द कहा कांग्रेस को 45 साल दिए, फिर भी बाहर
Latest News

Manish Tiwari का छलका दर्द कहा कांग्रेस को 45 साल दिए, फिर भी बाहर

Manish Tiwari का छलका दर्द कहा कांग्रेस को 45 साल दिए, फिर भी बाहर

Manish Tiwari चंडीगढ़ से कांग्रेस पार्टी से सांसद हैं। मनीष तिवारी को हाल ही में कांग्रेस की चुनावी समितियों और नई संगठनात्मक टीम में जगह नहीं मिली थी जिसके बाद उन्होंने इस पर अपनी नाराजगी जताई थी। और इसको लेकर उन्होंने अपने X पर भी पोस्ट शेयर किया है।

क्या है पूरा मामला क्यों है Manish Tiwari दुखी ?

पंजाब कांग्रेस की नई संगठनात्मक टीम और चुनावी समितियों से मनीष तिवारी को बाहर किए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। मनीष तिवारीको पंजाब प्रदेश कांग्रेस की नई टीम और चुनाव समितियों से पूरी तरह बाहर रखा गया है, जबकि प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा जैसे नेताओं को अहम जिम्मेदारियां भी दी गई हैं।

Manish Tiwari ने क्या कहा अपने X पर पोस्ट में ?

Manish Tiwari ने अपने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए लिखा ” है बड़ा कोई अवगुण उसमे जिसे कोई हुनर ​​आवे I
काश मेरे पास लोगों और संस्थाओं की इनसिक्योरिटीज़ के लिए कोई एंटीडोट ( ਗਿੱਦੜ ਸਿੰਙੀ) होता!
यह कहने के बाद कि @INC India ने मुझे पिछले 45 सालों में काफी कुछ दिया है और मैंने भी अपनी पूरी एडल्ट ज़िंदगी दशकों से इंडियन नेशनल कांग्रेस की सेवा में लगा दी है।
जो होगा, होगा, जो होगा, होगा… ”

Manish Tiwari को पंजाब कांग्रेस में अहम् जिम्मेदारी न देने पर कांग्रेस की भी अपनी प्रतिक्रिया मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आ रही है जहाँ बताया गया है कि तिवारी को पंजाब की टीम में इसलिए शामिल नहीं किया गया क्योंकि वह चंडीगढ़ से सांसद हैं, जो पंजाब से बाहर है।

क्या पार्टी का साथ छोड़ेंगे Manish Tiwari ?

अब इस पूरी घटना को देखते हुए मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी अटकले लगायी जा रही है की Manish Tiwari शायद पार्टी छोड़ेंगे लेकिन हम ऐसी किसी भी खबर की पुष्टि नहीं करते है की यह अटकले सही है या गलत यह निर्णय समय पर ही Manish Tiwari द्वारा साफ़ किया जायेगा ।

 

Bikash Kumar Jha
Bikash Kumar Jha
Reporter

No Filter Journal Daily में Subscribe करें

एक ईमेल। छह ज़रूरी खबरें। बिना किसी शोर के — हर सुबह।