1. Home
  2. Latest News
  3. 6 जुलाई को CM Yogi Adityanath का प्रयागराज दौरा जाने क्या है खास
Latest News

6 जुलाई को CM Yogi Adityanath का प्रयागराज दौरा जाने क्या है खास

6 जुलाई को CM Yogi Adityanath का प्रयागराज दौरा जाने क्या है खास

6 जुलाई को CM Yogi Adityanath प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे जहाँ यमुना बैंक रोड स्थित काली घाट बोट क्लब के पास बने प्रेरणा पार्क में मुख्यमंत्री तीन प्रतिमाओं का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम से पहले मेयर गणेश केसरवानी ने तैयारियों की समीक्षा भी कर लिया है

CM Yogi Adityanath के प्रस्तावित दौरे के तहत काली घाट बोट क्लब स्थित प्रेरणा पार्क में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी,भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और अशोक सिंघल की स्थापित प्रतिमाओं के लोकार्पण से पहले कार्यक्रम स्थल पर व्यापक तैयारियां की गयी हैं। मेयर गणेश केसरवानी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम से पहले सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं।

साथ ही आगंतुकों की सुविधा, पार्किंग, साफ-सफाई और अन्य नागरिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। नगर निगम का दावा है कि मुख्यमंत्री के आगमन से पहले प्रेरणा पार्क और आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा। CM Yogi Adityanath 39 दिन बाद प्रयागराज आ रहे हैं।वह दोपहर में लगभग तीन बजे प्रयागराज आएंगे। प्रयागराज के अपने दौरे पर CM Yogi Adityanath सबसे पहले कीडगंज क्षेत्र में यमुना किनारे प्रेरणा पार्क का लोकार्पण करेंगे, जहां पर तीन विभूतियों की प्रतिमाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद नौका एकता रेस को हरी झंडी दिखाएंगे, जिसके बाद सभा को संबोधित करेंगे।

CM Yogi Adityanath

मिनट-टू-मिनट CM Yogi Adityanath का कार्यक्रम

2.50 बजे दोपहर में-हेलीपैड परेड मैदान
-3.00 बजे दोपहर में-प्रेरणा पार्क पहुंचेंगे
-4.00 बजे शाम को- पार्क से रवाना होंगे
-4.10 बजे शाम को -मेला प्राधिकरण
-5.50 बजे शाम को -हेलीपैड से रवानगी

यह खबर भी पढ़ें – बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे Prashant Kishor नितिन नवीन के संसद बनने से खली हुई थी सीट

Bikash Kumar Jha
Bikash Kumar Jha
Reporter

No Filter Journal Daily में Subscribe करें

एक ईमेल। छह ज़रूरी खबरें। बिना किसी शोर के — हर सुबह।