लापता लेडीज फिल्म में छोटू का किरदार निभाने वाले सतेंद्र सोनी को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करना पड़ गया जहाँ उन्होंने बताया की आठ दिन काम करवाया और पैसा मांगने पर मारने की धमकी दी।
क्या है पूरा मामला ?
दरसल मामला मध्यप्रदेश का है जहाँ लापता लेडीज फिल्म में छोटू का किरदार निभाने वाले सतेंद्र सोनी को अपने काम के पैसे मांगने पर उनके साथ बदसलूकी की गयी उन्हें होटल से निकल दिया गया और मारने की धमकी भी दे डाली उन्होंने अपना दुःख अपने सोशल मीडिया पर जाहिर किया जिसके बाद लोगों ने इस मामले की निंदा करते हुए डायरेक्टर से पुरे पैसे देने की मांग भी की है ।
सतेंद्र सोनी ने अपने सोशल मीडिया बयान पर क्या कहा
सतेंद्र सोनी ने अपनी वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा ” मैं एक्टर हूँ। मैं इधर फिल्म करने आया था मयहर, जिसके डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह हैं और फिल्म का नाम ‘पेड़ पालकी’ है। तो हमारी बात हुई थी इन्होंने हमें 50,000 साइनिंग अमाउंट दिया था और उसके बाद इन्होंने ये बोला था कि हम आपको DURING SHOOT पेमेंट करेंगे।
आज हमारा आठ दिन सूट हो गया है और हम इनसे पैसे की बात कर रहे हैं, तो इसने मेरा पैकअप कर दिया है। बोला कि—’तुम लोग होटल में नहीं दिखना चाहिए। तुम्हारा पैकअप है और वो हमें मारने की धमकी दे रहा है।”

सोशल मीडिया पर भी लोगों ने दी अपनी प्रक्रिया
आशुतोष मिश्रा ने अपने X पर पोस्ट करते हुए लिखा छोटे कलाकारों के साथ ऐसा सलूक
छोटे कलाकारों के साथ ऐसा सलूक
लापता लेडीज फिल्म में छोटू का शानदार किरदार करनेवाले सतेंद्र सोनी से फिल्म प्रोड्यूसर ने मैहर में आठ दिन काम करवाया और पैसा मांगने पर मारने थी धमकी दी, होटल से निकाला।रोते हुए छोटू ने सोशल मीडिया पर अपनी व्यथा व्यक्त की और मदद की गुहार लगाई। pic.twitter.com/7SqWjwBEiz— ASHUTOSH MISHRA (@JournoAshutosh) June 28, 2026
किसी ने लगायी MP सरकार से मदद की गुहार
छोटू के साथ अन्याय। 💔
“लापता लेडीज़” में छोटू के किरदार से मशहूर सतेंद्र सोनी अपनी छोटी-सी उम्र में भगवान भरोसे, मिर्जापुर: द फ़िल्म जैसी कई फिल्मों में नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी जैसे कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं।
आज सतेंद्र रो रहे हैं। उन्होंने एक… pic.twitter.com/bL9bMGBZnP
— Suraj Kumar Bauddh (@SurajKrBauddh) June 27, 2026
किसी ने कही मध्यप्रदेश पुलिस को संज्ञान लेने की बात
इनका नाम सतेंद्र सोनी है ,आपने इन्हें महारानी वेब सीरीज और ” लापता लेडीज” में देखा होगा ,इनका अभिनय शानदार होता है .दुख होता है जब सबको हंसाने वाला रो दे ,
प्रिय @MPPoliceDeptt @sp_maihar मामले को संज्ञान में लीजिए, और उचित कार्यवाही करते हुए सतेंद्र सोनी जी को पैसे दिलवाने का… pic.twitter.com/kjqt9Td1Bw
— BHEEM BAUDH (@BHEEM_BAUDH) June 27, 2026
किसी ने कहा फिल्म जगत के कप्तानों और एसोसिएशनों को इस पर कड़ा विधिक संज्ञान लेना चाहिए।
#Justice For Satendra Soni: पर्दे पर हँसाने वाले ‘महारानी’ व ‘लापता लेडीज़’ के अभिनेता सतेंद्र सोनी आज खुद विधिक न्याय के लिए बेबस हैं। एक कलाकार की सबसे बड़ी पूंजी उसकी मेहनत होती है, उसका शोषण नहीं! फिल्म जगत के कप्तानों और एसोसिएशनों को इस पर कड़ा विधिक संज्ञान लेना चाहिए। pic.twitter.com/NFy6CeiSkr
— Shubham Tripathi 📚📚 (@Shubham9250500) June 28, 2026