अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अगले साल शुरू में ही भारत यात्रा पर आ सकते है । यह बयान US के सेक्रेटरी ऑफ़ स्टेट Marco Rubio ने एक इंटरव्यू में दिया है । IANS को दिए EXCLUSIVE इंटरव्यू में ट्रंप की भारत आने पर सवाल किया गया उसका जवाब देते हुए US के सेक्रेटरी ऑफ़ स्टेट Marco Rubio ने बताया की उम्मीद है कि अगले साल की शुरुआत में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत आएंगे।
IANS Exclusive
Washington DC, US: On India-US relations, US Secretary of State Marco Rubio says, “I think it’s going fantastic. I mean, it’s very strong. We had a great meeting with the Prime Minister, the President did at the G7. And we’re hoping to finalize a trade deal.… pic.twitter.com/72Yl9Z8fuS
— IANS (@ians_india) June 27, 2026
मार्को रुबियो ने ट्रंप के भारत यात्रा पर क्या कहा ?
US के सेक्रेटरी ऑफ़ स्टेट Marco Rubio ने ट्रंप के भारत यात्रा के संभावना को लेकर कहा ” हम इसी दिशा में काम कर रहे हैं – उम्मीद है कि अगले साल की शुरुआत में राष्ट्रपति भारत आएंगे। मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छी बात है। भारत, अमेरिका का बहुत करीबी पार्टनर और सहयोगी है, और प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के बीच संबंध बहुत गहरे हैं, जो मुझे लगता है कि कूटनीति में वाकई बहुत अहम है।”
IANS Exclusive
Washington, US: When asked how he views Prime Minister Narendra Modi’s role in India’s progress, development, and his global standing, US Secretary of State Marco Rubio says, “We’re enormous fans of Prime Minister Modi and what he’s done. I mean, he leads a… pic.twitter.com/UjQwgrB2uk
— IANS (@ians_india) June 27, 2026
Marco Rubio ने बताया खुदको PM मोदी का फैन
US के सेक्रेटरी ऑफ़ स्टेट Marco Rubio से जब पूछा गया कि वे भारत की तरक्की, विकास और वैश्विक स्तर पर भारत की स्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका को कैसे देखते हैं, तो उन्होंने कहा, “हम प्रधानमंत्री मोदी और उनके किए गए कामों के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। वे एक ऐसे देश का नेतृत्व कर रहे हैं जो आर्थिक रूप से जबरदस्त तरक्की कर रहा है। और यह देश सचमुच अपनी पहचान बना रहा है, एक वैश्विक शक्ति के तौर पर उभर रहा है, और वैश्विक मंच पर लिए जाने वाले फैसलों में इसकी अहमियत लगातार बढ़ रही है।”
भारत और USA के रिश्ते पर क्या कहा Marco Rubio ने
भारत-अमेरिका संबंधों के बारे में अपने नज़रिए के बारे में पूछे जाने पर, अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio ने कहा कि, “भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र भी। मुझे लगता है कि हमारी सोच और कई चीज़ें एक जैसी हैं, जिन पर हम मिलकर काम कर सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं – जैसे कि हमारे हित – चाहे वे अर्थव्यवस्था, सप्लाई चेन, ज़रूरी मिनरल्स, ऊर्जा, सुरक्षा या नेविगेशन की आज़ादी से जुड़े हों। ये सभी मुद्दे हमें एक-दूसरे से जोड़ते हैं। हम कई मामलों में एक जैसी सोच रखते हैं और ज़ाहिर है कि हमारे यहाँ एक बहुत मज़बूत भारतीय-अमेरिकी समुदाय भी है, जो हमारे देशों के बीच एक और कड़ी का काम करता है।”